फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal yadav to meet mulyam singh yadav in delhi

मुलायम से मीटिंग के बाद शिवपाल का इस्तीफे से इंकार, कहा- मंत्री हूं, आगे भी रहूंगा

Fri, 16 Sep 2016 03:10 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 16 Sep 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav to meet mulyam singh yadav in delhi
डेमो प‌िक - फोटो : amar ujala
यूपी के कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने दिल्ली में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से मुलाकात के बाद कहा कि नेताजी ने मुझे पार्टी का अध्यक्ष बनाया है। मैं इस पद पर बना रहूंगा और पार्टी के ‌लिए काम करता रहूंगा। शिवपाल ने इस्तीफे की संभावना पर कहा कि मैं मंत्री हूं और मंत्री रहूंगा।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने सीएम अखिलेश पर कहा कि उनके साथ मेरा कोई मनमुटाव नहीं है। शिवपाल ने कहा कि नेताजी जो भी मुझसे कहेंगे मैं उसका पालन करूंगा।

गौरतलब है कि शिवपाल बुधवार सुबह ही दिल्ली रवाना हो गए थे, जहां मुलायम के घर पर उनसे काफी देर तक चर्चा हुई। ‌मीटिंग के बाद शिवपाल ने ये बातें कही।
विज्ञापन


मामले पर और चर्चा करने के लिए मुलायम शुक्रवार को लखनऊ आएंगे। कयास लगाए जा रहे हैं वह सीएम अखिलेश व शिवपाल के साथ बैठक कर मामले को सुलझाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह शुरू हुआ ये विवाद

shivpal yadav to meet mulyam singh yadav in delhi
शिवपाल सिंह यादव

विवाद की शुरूआत सोमवार को मुलायम के करीबी दो मंत्रियों को बर्खास्त करने के साथ शुरू हुआ था। इसके बाद अखिलेश ने शिवपाल के करीबी दीपक स‌िंघल से कुर्सी छीनकर एक और बड़ा धमाका कर दिया।

अखिलेश ने दीपक सिंघल की जगह अपने विश्वासपात्र राहुल भटनागर को मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी। देर शाम तक मुलायम सिंह ने अखिलेश से प्रदेश अध्यक्ष पद छीनकर शिवपाल को प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।

ये फैसला आने के कुछ ही देर बाद मुख्यमंत्री अखिलेश ने चाचा शिवपाल से सारे अहम पद छीन लिए। बुधवार सुबह शिवपाल ने सैफई में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा, मेरा विश्वास नेताजी में है। वो जो फैसला लेंगे, सर्वमान्य होगा। शिवपाल ने कहा, मैं किसी से नाराज नहीं।

शिवपाल ने कहा, नेता जी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाएंगे। इस्तीफे के सवाल पर शिवपाल ने कहा कि नेताजी से मुलाकात करके ही कोई फैसला लिया जाएगा। इसके बाद शिवपाल मुलायम स‌िंह से मुलाकात करने दिल्ली पहुंच गए।

अखिलेश ने अमर सिंह को ठहराया जिम्मेदार

shivpal yadav to meet mulyam singh yadav in delhi
अमर सिंह - फोटो : amar ujala

सपा में मचे विवाद के लिए यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने इशारों ही इशारों में अमर सिंह को जिम्मेदार बताया उन्होंने कहा कि अगर बाहरी लोग हस्तक्षेप करेंगे तो पार्टी कैसे चलेगी।

इन कयासों के बीच राज्यसभा सदस्य ने इन बातों से इनकार किया और कहा कि मुलायम सिंह मुझसे प्यार करते हैं। जब मैं पार्टी में नहीं था तो उन्होंने ही कहा था कि अगर मुझे कोई समझ सकता था तो वो ‌अमर सिंह ही थे।

इसके अलावा अमर ने यह भी कहा कि सपा का एक कल था, एक आज है। जो कल था उसमें मैं, मुलायम व शिवपाल थे, जो आज है उसमें अखिलेश यादव हैं। जरूरत है कि कल और आज के बीच बेहतर समन्वय बनाया जाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश अब बच्चा नहीं है वह 21 करोड़ लोगों का प्रतिनिधि है।

हालांकि अमर ने बातों से इनकार किया ‌कि अखिलेश ने उन पर निशाना साधा। कहा कि अखिलेश ने आज तक कभी भी उनके बारे में कुछ नहीं बोला। वो मेरे बच्चे जैसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed