फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal yadav speaks in a meet-in-lucknow

छलका शिवपाल का दर्द, बोले- अब समझ आया, कुर्सी ही सब कुछ होती है...

Sat, 19 Nov 2016 03:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 19 Nov 2016 03:28 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav speaks in a meet-in-lucknow
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala

सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का दर्द बृहस्पतिवार को उस समय छलक पड़ा जब वे पैकफेड के कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अफसरों के न पहुंचने पर कहा, अब समझ में आया कि कुर्सी ही सब कुछ होती है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि जब वे सहकारिता मंत्री थे तो विभागीय कार्यक्रमों में बड़े से लेकर छोटे अफसर तक खड़े नजर आते थे।

सहकारिता सप्ताह के तहत आयोजित संगोष्ठी में शिवपाल ने सरकारी और सहकारी संस्थाओं के कामकाज पर भी उंगली उठाई।

कहा, सबको पता है, देश का क्या हाल है? बड़े लोग पहले ही अपना कमीशन तय कर लेते हैं। उन्होंने इशारे-इशारे में सरकार पर पैकफेड की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि हमें बदलते समय के साथ चलने के लिए नवीनतम टेक्‍नोलॉजी को अपनाना होगा, नए रास्ते तलाशने होंगे।

विज्ञापन

'किसान, मजदूर व गरीब सभी असमंजस में'

shivpal yadav speaks in a meet-in-lucknow

शिवपाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों की वजह से सहकारी बैंकों व को-ऑपरेटिव संस्थाओं पर संकट है। किसान, मजदूर और गरीब असमंजस में हैं कि क्या करें?

जिला सहकारी बैंकों में हजार, पांच सौ का नोट बदलने की मांग के समर्थन में जल्द ही राज्यपाल से मिलेंगे और ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र ने हमारी बात न मानी तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

महिलाओं ने और मेहनत की तो 2017 में बनेगी सपा सरकार

shivpal yadav speaks in a meet-in-lucknow

शिवपाल यादव ने बूथ स्तर तक महिला सभा के संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया है। कहा कि महिलाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने और मेहनत की तो 2017 के चुनाव में सपा की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।

शिवपाल बृहस्पतिवार को समाजवादी महिला सभा की प्रदेश कार्यसमिति, जिला व महानगर अध्यक्षों एवं महासचिवों की बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने कहा, समाजवादियों ने डॉ. लोहिया के समय से ही महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है।

उन्होंने महारानी के खिलाफ मेहतरानी को चुनाव लड़वाया था। साथ ही यह संदेश दिया था कि किसी भी समाज या जाति की महिला छोटी नहीं होती। महिलाओं को समान अधिकार और अवसर मिलने ही चाहिए।

विज्ञापन

चुनाव में भी महिलाओं को देंगे महत्व

shivpal yadav speaks in a meet-in-lucknow

शिवपाल ने कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह हमेशा कहते हैं कि सभी समाज, जाति और धर्म की महिलाओं को पुरुषों के बराबर अधिकार मिलने चाहिए। उनका उत्पीड़न नहीं होना चाहिए। सपा ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया है, बराबरी का अवसर भी दिया। उन्होंने महिलाओं को चुनाव में भी महत्व देने का आश्वासन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने माना कि पिछले दिनों में फ्रंटल संगठनों की उपेक्षा हुई है लेकिन अब भी तीन-चार महीनों का समय है। हमें एकजुट होकर चुनाव की तैयारी करनी होगी।

महिलाओं ने मांगी हिस्सेदारी : कई वक्ताओं ने महिलाओं को टिकट वितरण में ज्यादा हिस्सेदारी देने की मांग की। कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। सपा प्रत्याशियों के पक्ष में हर बूथ पर महिलाएं खड़ी होंगी।

कई महिलाएं सपा में शामिल :  शिवपाल यादव ने गीता तिवारी, जाह्नवी, नीलिमा गुप्ता आदि कई महिलाओं को सपा में शामिल कराया। बैठक की अध्यक्षता महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. श्वेता सिंह ने की। इसमें कैंट विधानसभा क्षेत्र की प्रत्याशी अपर्णा यादव, प्रदेश महिला आयोग की सदस्य राजदेवी चौधरी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed