फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal yadav speaks about officers in UP.

नाराज शिवपाल बोले, इतनी सुविधाएं फिर भी काम नहीं करते अफसर

Thu, 01 Sep 2016 02:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 01 Sep 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
 Shivpal yadav speaks about officers in UP.
file foto - फोटो : ANI

सिंचाई, लोक निर्माण व सहकारिता मंत्री शिवपाल यादव ने बुधवार को एक बार फिर नौकरशाहों को आड़े हाथ लिया। कहा कि जो काम आसानी से हो सकता है उसे ब्यूरोक्रेट बिना वजह लटकाते हैं। इसके चलते बेईमानी और भ्रष्टाचार भी बढ़ा है।

विज्ञापन


इंस्टीट्यूट ऑफ को-ऑपरेटिव एंड कॉर्पोरेट मैनेजमेंट रिसर्च एंड ट्रेनिंग (आईसीसीएमआरटी) में आयोजित कार्यक्रम में शिवपाल ने नौकरशाहों को काफी खरी-खोटी सुनाई।
विज्ञापन


उन्होंने भ्रष्टाचार और बेईमानी को बढ़ावा देने के लिए ब्यूरोक्रेट्स को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि सरकार उन्हें इतनी सुविधाएं दे रही है फिर भी वे अपना काम ठीक से नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम उनपर कोई गलत काम करने का दबाव नहीं डालते लेकिन जो काम उन्हें करना चाहिए कम से कम वह तो जल्दी करें। जिस काम के लिए उन्हें सुविधाएं मिल रही हैं उसे न लटकाएं। जो काम 24 से 72 घंटे में किया जा सकता है उसे करने में तीन महीने या एक साल नहीं लगना चाहिए।

पिछली सरकार ने सिर्फ पत्थर लगवाए, हमने बनवाए पुल

 Shivpal yadav speaks about officers in UP.

जब मीडिया ने भ्रष्टाचार व बेईमानी पर सवाल करना चाहा तो सरकार का बचाव करते हुए शिवपाल बोले, हम लोग इस पर लगाम कस रहे हैं इसीलिए यह सब पता चल रहा है। सरकार ने बेईमानी, अवैध कब्जे सब पर रोक लगाई है।

उन्होंने बसपा सरकार पर भी हमला बोला। कहा, इससे पहले की सरकार ने केवल पत्थर और मूर्तियां लगवाए ताकि अधिक कमीशनखोरी हो सके। जबकि हमने पुल और सड़कें बनवाई हैं।

वर्तमान सरकार 2017 में फिर से जीतकर प्रदेश का विकास करेगी। कहा कि नेपाल, मध्यप्रदेश, हरियाणा और राजस्थान से पानी आने से बाढ़ की स्थिति है। सरकार पूरी राहत पहुंचा रही है।

यदि कहीं राहत सामग्री में धांधली सामने आई तो संबंधित अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed