फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Yadav sings 'Kasme waade pyaar wafaa sab baatein hain baaton ka kya

शिवपाल बोले- कोई किसी का नहीं ये झूठे नाते हैं

Mon, 02 Jan 2017 09:29 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 02 Jan 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
Shivpal Yadav sings 'Kasme waade pyaar wafaa sab baatein hain baaton ka kya
फाइलः शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश में चुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव के परिवार में सत्ता को लेकर मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सपा के विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन में यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किए जाने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाए गए शिवपाल सिंह यादव ने एक फिल्मी गीत गाकर अपना दर्द बयां किया। 

विज्ञापन


रविवार को पूरे दिन समाजवादी पार्टी में चली उठापटक के बाद एक फंक्शन में पहुंचे शिवपाल ने एक फिल्मी गीत "कसमें वादे प्यार वफा सब बातें हैं बातों का क्या, कोई किसी का नहीं ये झूठे नाते हैं, नातों को क्या" गाकर दर्द बयां किया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को सपा का विशेष राष्ट्रीय अधिवेशन बुलाया गया था। इस अधिवेशन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। जिसके बाद सपा में राजनीतिक तकरार फिर बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश यादव ने अपने चाचा शिवपाल यादव को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर नरेश उत्तम पटेल को नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित कर दिया। इसके साथ ही शिवपाल के करीबी माने जाने वाले अमर सिंह को भी पार्टी से बर्खास्त कर दिया। अखिलेश के इन फैसलों से जहां उनके समर्थक उत्साहित हैं। वहीं, सपा सुप्रीमो मुलायम ने उन पर जवाबी कार्रवाई की।


हालांकि, जनेश्वर मिश्र पार्क में बुलाए गए सपा के आपातकालीन राष्ट्रीय अधिवेशन को सपा के संसदीय बोर्ड ने पत्र जारी कर असंवैधानिक करार दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed