फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal yadav says he has full faith in mulayam singh yadav

शिवपाल ने मुलायम को लेकर किया ये ट्वीट, निकाले जा रहे हैं कई अर्थ

Mon, 08 May 2017 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Mon, 08 May 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav says he has full faith in mulayam singh yadav
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : Facebook
सेकुलर मोर्चे के गठन से पहले समाजवादी पार्टी में चल रही उठापटक के बीच शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को एक बार फिर मुलायम सिंह यादव में पूरी आस्था जताई। 
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा, जहां नेताजी खड़े होते हैं, वहीं से सपा की शुरुआत होती है। उन्होंने सेकुलरिज्म के लिए जिंदगी और कई सरकारें दांव पर लगा दीं, इसलिए हम नेताजी के साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे। शिवपाल के इस रुख से तय है कि सेकुलर मोर्चे का भविष्य भी मुलायम ही तय करेंगे।
विज्ञापन


शिवपाल ने तीन दिन पहले मुलायम की अगुवाई में समाजवादी सेकुलर मोर्चे के गठन का एलान किया था। शनिवार को मुलायम ने यह कहकर सस्पेंस बढ़ा दिया था कि मोर्चे के गठन के एलान से पहले शिवपाल से उनकी बात नहीं हुई, हालांकि उन्होंने शिवपाल की तारीफ की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा था कि मुलायम अब भी पार्टी में सुलह की गुंजाइश को कायम रखे हुए हैं। वहीं, रविवार को मैनपुरी में उन्होंने जिस तरह अखिलेश यादव पर निशाना साधा, उन्हें मुख्यमंत्री बनाने को अपनी बड़ी भूल माना और रामगोपाल यादव को शकुनि बताने पर मुहर लगाई, उसके दूरगामी अर्थ निकाले जा रहे हैं।

सामने आने लगा है मुलायम का गुस्सा

shivpal yadav says he has full faith in mulayam singh yadav
मुलायम सिंह यादव

सपा के कुछ नेताओं का मानना है कि 60 साल तक राजनीति में फ्रंट फुट पर खेलने वाले मुलायम अब चुप होकर घर नहीं बैठ सकते। वे जनता के बीच निकलेंगे। इसके लिए वे सेकुलर मोर्चे की अगुवाई करने की हामी भर सकते हैं। 

दरअसल, अभी तक मुलायम सार्वजनिक तौर पर अखिलेश के प्रति नरमी बरतते रहे हैं। कई मौकों पर उनका बचाव भी किया है। पहली बार उन्होंने किसी समारोह में अखिलेश के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। 

उन्होंने शिवपाल की तरफदारी भी की। इससे पहले ही शिवपाल ने राजधानी में ट्वीट करके नेताजी में भरोसा जताया। कहा कि सेकुलरिज्म के लिए उन्होंने अपनी जिंदगी और कई सरकारें कुर्बान कर दीं। 

यह भी साफ कर दिया कि सपा का मतलब मुलायम सिंह यादव है। शिवपाल के इस ट्वीट के बाद समझा जा रहा है कि सेकुलर मोर्चे का भविष्य मुलायम तय करेंगे। उनके निर्देश पर ही शिवपाल आगे कोई कदम उठाएंगे। 

रविवार को कई सपा नेता शिवपाल से मिले। इनमें एक-दो पूर्व विधायक भी बताए जा रहे हैं। सभी ने सेकुलर मोर्चे के गठन पर सकारात्मक रुख दिखाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed