फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Yadav said that there is no compromise with respect Keshavdev said Akhilesh is child in politics

भतीजे ने चाचा को किया चलता: शिवपाल बोले- सम्मान से समझौता नहीं, केशवदेव ने कहा- राजनीति में बच्चे हैं अखिलेश

Sat, 23 Jul 2022 09:27 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ।
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 23 Jul 2022 09:27 PM IST
सार

सपा के पत्र पर शिवपाल यादव ने कहा कि राजनीति यात्रा में सिद्धांतों एवं सम्मान से समझौता स्वीकार नहीं है। अगले कदम के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। जहां उचित सम्मान मिलेगा, उसके साथ मिलकर कार्य करेंगे।

विज्ञापन
Shivpal Yadav said that there is no compromise with respect Keshavdev said Akhilesh is child in politics
शिवपाल यादव, अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में सियासी बयानबाजी से उठे तूफान से सपा का कुनबा तार-तार हो गया है। राष्ट्रपति चुनाव के बाद शुरू हुई बयानबाजी से आजिज आई सपा ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और अपने ही विधायक शिवपाल सिंह यादव से पल्लू छुड़ाने के लिए पत्र लिखा है। पत्र में साफ कहा है कि जहां सम्मान मिले, वहां जा सकते हैं। जवाब में ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अच्छा हुआ कि समय से तलाक हो गया। शिवपाल ने कहा कि वह पहले से स्वतंत्र रहे हैं।

विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सुभासपा  के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अपने पांच विधायकों के साथ और सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा समर्थित द्रौपदी मुर्मू के पक्ष  में मतदान किया था। इसके बाद से लगातार बयानबाजी का दौर चल रहा था। शनिवार को समाजवादी पार्टी की ओर से दो पत्र जारी किए गए। ओम प्रकाश राजभर को संबोधित पत्र में कहा गया कि सपा लगातार भाजपा से खिलाफ लड़ रही है। आप भाजपा से गठजोड़ कर उसे मजबूती दे रहेहैं। यदि आपको लगता है कि वहां सम्मान मिलेगा तो जाने के लिए स्वतंत्र हैं। दूसरे पत्र में अपने ही विधायक शिवपाल सिंह यादव से कहा गया कि यदि आपको लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जा सकते हैं। इन दोनों पत्रों के जारी होते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गई है।

विज्ञापन

Shivpal Yadav said that there is no compromise with respect Keshavdev said Akhilesh is child in politics
अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
सम्मान से समझौता नहीं- शिवपाल

प्रसपा के संस्थापक एवं सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि वैसे तो सदैव स्वतंत्र था। लेकिन समाजवादी पार्टी ने पत्र जारी कर औपचारिक स्वतंत्रता दी है। इसके लिए हृदय से आभार। राजनीति यात्रा में सिद्धांतों एवं सम्मान से समझौता स्वीकार नहीं है। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के साथ इसलिए थे कि समाजवाद का जो संकल्प लिया है, उसे पूरा किया जा सके। लेकिन बदली परिस्थितियों में यह संभव नहीं है। समाजवादी पार्टी चंद लोगों के हाथ की कठपुतली बन गई है। उन्होंने राष्ट्रपति चुनवा के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को लिखे गए पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव को आईएसआई एजेंट कहा, उसे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष ने समर्थन दे दिया। मुलायम सिंह यादव के खिलाफ समाजवादी एक शब्द भी नहीं सुन सकते हैं, लेकिन आज के हालात सभी के सामने हैं।



 
विज्ञापन

राजनीति में अखिलेश बच्चे हैं - केशवदेव मौर्य

चुनाव केसमय सपा के साथ गठबंधन में शामिल रहे महान दल के अध्यक्ष केशवदेव मौर्य दो माह पहले अलग हो चुके हैं। शनिवार को एक टीवी चैनल को दिए बयान में उन्होंने कहा कि अखिलेश राजनीति में बच्चे हैं, जबकि आजम खां जौहरी। हालांकि बाद में उन्होंने अखिलेश यादव की तारीफ की और कहा कि अखिलेश यादव को स्वामी प्रसाद मौर्य और ओम प्रकाश राजभर ने गुमराह किया। ओम प्रकाश राजभर को आस्तीन का सांप कहते हुए केशवदेव ने कहा कि भाजपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य और राजभर को प्लांट किया। दोनों की बयानबाजी से सपा हारी। राजभर आरएसएस के इशारे पर कार्य करते हैं। सवाल किया कि वह बसपा के साथ की बात करते हैं और भाजपा से सुरक्षा ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed