{"_id":"586f24cb4f1c1ba70915b564","slug":"shivpal-yadav-meets-akhilesh-yadav-between-sp-fued","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम सिंह के घर फिर हुई मीटिंग, अमर सिंह सहित परिवार के लोग रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम सिंह के घर फिर हुई मीटिंग, अमर सिंह सहित परिवार के लोग रहे मौजूद
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Jan 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
समाजवादी परिवार में विवाद निपटाने के लिए हो रही तरह-तरह की कवायद के तहत अब मुलायम आवास पर हाई-लेवल मीटिंग की गई। इस मीटिंग में बेनी प्रसाद, अमर सिंह और कई बड़े नेताओं समेत यादव परिवार के लोग भी मौजूद रहे। मीटिंग के बाद शिवपाल और अमर सिंह निकल गए। सुबह शिवपाल यादव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिलने उनके सरकारी आवास गए थे हालांकि मुलाकात ज्यादा लंबी नहीं चली, शिवपाल उनसे मिलकर 20 मिनट में ही निकल गए।
विज्ञापन
झगड़े के बीच गुरुवार देर शाम सपा के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए। दिल्ली, लखनऊ, इटावा में कई बैंकों की शाखाओं में सपा के लगभग 500 करोड़ रुपये जमा हैं। इन बैंकों से फिलहाल कोई लेन-दने नहीं हो सकेगा।
सूत्रों के अनुसार, अखिलेश यादव धड़े के एक बड़े नेता के पत्र के बाद बैंकों ने यह कार्रवाई की। इसे विधानसभा चुनाव से ठीक पहले मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
विज्ञापन
दूसरी ओर अमर सिंह ने भी मुलायम सिंह से मुलाकात की। खबर है कि वह इस्तीफा दे सकते हैं। वहीं दिल्ली में मौजूद रामगोपाल यादव का कहना है कि असली सपा अखिलेश के साथ है। साइकिल हमें ही मिलनी चाहिए। उन्होंने बताया कि हलफनामा लेकर दोपहर 3 बजे चुनाव आयोग जाएंगे।
विज्ञापन
बता दें कि गुरुवार को विधायकों से बातचीत में सीएम ने कहा, मैं चाहता था कि मिलकर चुनाव लड़ें। हमने कहा था, तीन महीने हमें फैसले करने दो। हम चुनाव जिताकर दे देंगे। फिर चाहे सारे पद ले लेना, हम खुद हट जाएंगे।