{"_id":"96f7e387ea3f56f3edaf6ed2640c9161","slug":"shivpal-speaks-on-s-c-ouote-on-muzzafarnagar-riots-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी पर सपा में चुप्पी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी पर सपा में चुप्पी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 27 Mar 2014 02:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर दंगों पर अखिलेश सरकार के खिलाफ कोर्ट की टिप्पणी पर पीडब्ल्यूडी मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि आदेश के अध्ययन के बाद ही कोई प्रतिक्रिया देंगे। उन्होंने कहा कि सपा लगातार मजबूत हो रही है।
विज्ञापन
हर जिले में कद्दावर नेता पार्टी का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कई पूर्व विधायकों और एक नगर पालिका परिषद के चेयरमैन के सपा में शामिल होने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि अमरोहा के पूर्व विधायक हाजी हयात, पीस पार्टी के प्रदेश महासचिव विधायक मोहर सिंह और पूर्व विधायक जोखुल लाल यादव अपने समर्थकों के साथ सपा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
हाजी हयात बसपा और जोखुल यादव ने भाजपा को बाय-बाय कहा है। नगर पालिका परिषद ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) के चेयरमैन नवाब जान खां भी 18 पार्षदों के साथ कांग्रेस छोड़कर सपा के साथ आ गए हैं।
पीस पार्टी के ही देवबंद से प्रत्याशी चौधरी जनक सिंह और लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव मीर हसन अल्वी के भी सपा में शामिल होने की घोषणा की गई।
मुजफ्फरनगर में दंगों के दौरान लोगों के मूल अधिकारों की रक्षा में अखिलेश सरकार के असफल होने की सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर जब शिवपाल सिंह से सवाल किया गया तो उनका जवाब था, ‘फैसला न आपने पढ़ा है और न मैंने। पहले इसका अध्ययन करेंगे, तभी कोई जवाब देंगे।’