{"_id":"5bc0dcd4bdec22695b7794ed","slug":"shivpal-singh-yadav-will-avail-z-plus-security","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल पर योगी सरकार की एक और मेहरबानी, बंगले के बाद मिली 'जेड प्लस' सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल पर योगी सरकार की एक और मेहरबानी, बंगले के बाद मिली 'जेड प्लस' सुरक्षा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने शिवपाल सिंह यादव पर एक और मेहरबानी की है। उन्हें आलीशान बंगला अलॉट करने के बाद जेड प्लस सुरक्षा देने की भी मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन
इसके पहले शुक्रवार को शिवपाल को 6, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित बंगला आवंटित किया गया। यह बंगला पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के नाम पर रह चुका है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इसे खाली कराया गया था।
विज्ञापन
पिछले महीने शिवपाल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बीच हुई मुलाकात के बाद सरकार ने शिवपाल के करीबी रिश्तेदार आईएएस अधिकारी अजय यादव की प्रतिनिुयक्ति अवधि बढ़ाने को मंजूरी दे दी। तभी शिवपाल और सरकार के बीच नजदीकी बढ़ने की बात कही जाने लगी थी।
विज्ञापन
शिवपाल पर योगी सरकार की मेहरबानी के सियासी मतलब भी निकाले जा रहे हैं। योगी सरकार शिवपाल पर मेहरबानी कर गठबंधन को कमजोर करने का सपना देख रही है। शिवपाल ने पहले ही प्रदेश की सभी सीटों पर मोर्चा के प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर दिया है। कहा जा रहा है कि अगर वह ऐसा करते हैं तो इसका सीधा नुकसान सपा को हो सकता है।