फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Singh Yadav tweets on electricity crisis in Uttar Pradesh.

बिजली कटौती: शिवपाल सिंह बोले, जनता ' महंगी बिजली' और ' बिजली आपूर्ति' के नाम पर शोषण नहीं झेलेगी

Sat, 17 Jun 2023 02:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Jun 2023 02:51 PM IST
सार

यूपी में भीषण गर्मी और बिजली कटौती को लेकर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता भाजपा सरकार को सबक सिखा देगी। ऊर्जा मंत्री ने भी अफसरों के साथ बैठक कर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav tweets on electricity crisis in Uttar Pradesh.
शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच जारी बिजली कटौती को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यह ' बिजली' आने वाले समय में सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों को उनके क्षेत्रों में सबक सिखाने का काम करेगी। जनता ' महंगी बिजली' और ' बिजली आपूर्ति' के नाम पर अब और शोषण नहीं झेलेगी।

विज्ञापन

 
विज्ञापन


प्रदेश में भयंकर गर्मी और लू के बीच बिजली कटौती से जनता परेशान है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मंत्री व अफसरों के साथ बैठक कर इस पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - फिर साथ आएंगे भाजपा और सुभासपा: पूर्वांचल के लिए अहम होगा गठजोड़, दो सीटों पर बन सकती है बात, अगले महीने एलान!


ये भी पढ़ें - एक और नया खुलासा, शूटर विजय को हत्या के बाद मिलनी थी सुपारी की रकम, अब असलम से संपर्क टूटा


मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश में बिजली कटौती पर नाराजगी जताते हुए कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने ऊर्जा मंत्री, विद्युत निगम के चेयरमैन और अधिकारियों को तलब किया है।

ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने भीषण गर्मी और लू के दौरान प्रदेश में हो रही अप्रत्याशित विद्युत कटौती, ट्रिपिंग, मरम्मत का बहाना बनाकर किए जा रहे अनुचित शटडाउन पर नाराजगी व्यक्त की है।

उन्होंने कहा है कि किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से ही पूरी तैयारी व मॉनीटरिंग के निर्देश दिए गए हैं लेकिन विभाग के अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed