{"_id":"63cf8db64c87c60fa53f4f75","slug":"shivpal-singh-yadav-speaks-on-swami-prasad-s-comment-in-etawah-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी के बयान पर बवाल: शिवपाल ने दी सफाई, बोले- ये उनकी निजी राय, हम राम-कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी के बयान पर बवाल: शिवपाल ने दी सफाई, बोले- ये उनकी निजी राय, हम राम-कृष्ण के आदर्शों पर चलने वाले लोग
Tue, 24 Jan 2023 01:20 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:20 PM IST
सार
सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए गए बयान पर सफाई दी है और भाजपा की रामभक्ति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हम राम-कृष्ण के आदर्शों को मानने वाले लोग हैं।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के रामचरितमानस पर दिए गए बयान पर सपा रक्षात्मक हो गई है। पार्टी ने खुद को पूरी तरह से उनके बयान से अलग कर लिया है। अब पार्टी विधायक शिवपाल सिंह यादव ने सफाई दी है। इटावा में मीडियाकर्मियों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान से सहमत नहीं है। ये उनका निजी बयान है। पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं हैं।
विज्ञापन
शिवपाल ने कहा कि हम लोग भगवान श्रीराम व कृष्ण को मानने वाले लोग और उनके आदर्शों पर चलने वाले लोग हैं। उन्होंने पूछा कि क्या भारतीय जनता पार्टी के लोग भगवान श्रीराम के बताए रास्ते पर चलने वाले लोग हैं? उन्होंने कहा कि भगवान कभी झूठ नहीं बोलते थे लेकिन भाजपा के लोग तो राम को ही बेच रहे हैं।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि वह बहुत बड़बोले हैं। वह मैनपुरी उपुचनाव में प्रचार करने के लिए आए थे लेकिन जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया। हम आगे भी उन्हें बताएंगे कि चुनाव कैसे लड़ा जाता है?
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - तीन तलाक तो कभी गौरी-गणेश पर मौर्य का विवादित बयान, अब रामचरितमानस पर की अपमानजनक टिप्पणी
ये भी पढ़ें - रामचरित मानस पर स्वामी प्रसाद के बयान से भड़कीं अपर्णा, बोलीं- वो अपने चरित्र का उदाहरण दे रहे
सपा के कई नेताओं ने जताई आपत्ति, माफी मांगने की मांग
सपा एमएलसी के बयान पर सपाइयों ने भी आपत्ति जताई है। सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने कहा कि यह उनका निजी बयान है, इससे पार्टी का कोई लेना-देना नहीं है। नेताओं को जनता की समस्याओं आदि पर बोलना चाहिए। किसी धार्मिक पुस्तक पर बोलने से बचना चाहिए। स्वामी प्रसाद ने अज्ञानतावश बयान दिया है। उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय ने कहा कि जल्द ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलकर उनके बयान के बारे में जानकारी दी जाएगी। किसान नेता भगत राम मिश्र ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने स्वामी प्रसाद के बयान को रामचरितमानस का अपमान बताया है। कहा कि उनके इस बयान से पार्टी को नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि मौर्य ने शायद रामचरितमानस नहीं पढ़ी है। पार्टी के अन्य कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर आपत्ति जताई है।