अनुशासनहीनता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी: शिवपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव का कहना है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव नाराज नहीं हैं, बल्कि व्यस्तताओं के चलते वे सैफई नहीं गए। जल्द ही वे सैफई महोत्सव में शामिल होने जाएंगे। उन्होंने साफ किया कि कार्यकर्ताओं को पार्टी के निर्देशों का पालन करना होगा। अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सोमवार को यहां अलीगंज में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज सभा के कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री राजनीतिक एवं अन्य व्यस्तताओं के चलते सैफई महोत्सव के उद्घाटन के मौके पर नहीं पहुंच सके।
यह पूछे जाने पर कि आनंद सिंह भदौरिया व सुनील साजन के निष्कासन को लेकर क्या सोमवार को उनकी अखिलेश के साथ कोई बातचीत हुई है? शिवपाल ने कोई टिप्पणी करने से इन्कार कर दिया। अलबत्ता इतना जरूर कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों का पालन करना होगा।
मुख्यमंत्री के साथ बैठक को लेकर थी चर्चा
दरअसल शिवपाल के कार्यक्रम में दो घंटे विलंब से पहुंचने पर चर्चाएं चल रही थीं कि आनंद भदौरिया व सुनील साजन के मसले पर मुख्यमंत्री के साथ बैठक की वजह से वे वक्त पर नहीं आ पाए।
शिवपाल ने दावा किया कि सपा ने जनता व समाज के विभिन्न वर्गों से जो भी वादे किए थे, उसे ढाई साल में ही पूरा कर दिखाया।
दादरी कांड के लिए सांप्रदायिक ताकतें जिम्मेदार
दादरी कांड के बारे में पूछे जाने पर शिवपाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके लिए सांप्रदायिक ताकतें जिम्मेदार हैं। सरकार किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं।
दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में केंद्र सरकार को भी सख्त रुख अख्तियार करते हुए दोषियों को सजा देने में भूमिका निभानी चाहिए।