फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Singh Yadav says there is no law and order in Uttar Pradesh.

UP: शिवपाल सिंह बोले - यूपी में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है, सरकार इकबाल खो चुकी है

Tue, 22 Oct 2024 01:33 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, (सेमरी बाजार) सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, (सेमरी बाजार) सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Oct 2024 01:33 PM IST
सार

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार जनता में अपना इकबाल खो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav says there is no law and order in Uttar Pradesh.
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है ही नहीं। लगातार हत्याएं हो रही हैं। भाजपा सरकार इकबाल खो चुकी है और पूरा शासन प्रशासन नौकरशाही के हवाले है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहीं।

विज्ञापन


मंगलवार को शिवपाल यादव अंबेडकरनगर के कटेहरी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में शोभावती वर्मा के नामांकन कार्यक्रम के लिए जा रहे थे। इस बीच जयसिंहपुर के पूर्व विधायक अरुण वर्मा ने तिंदौली गांव के पास काफिला रुकवाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: सिर्फ दो कमजोर सीटों के साथ ही लड़ाई में नहीं उतरना चाहती है कांग्रेस, खत्म हो सकता है गठबंधन
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - जनवरी तक बदल सकते हैं यूपी भाजपा के अध्यक्ष, दलित या ब्राह्मण चेहरे पर दांव लगा सकती है पार्टी


इस दौरान शिवपाल यादव ने पत्रकारों के बात करते हुए कहा कि उपचुनाव में समाजवादी पार्टी व उसके सहयोगी इंडिया गठबंधन प्रदेश की सभी सीटें जीतेंगी। मिल्कीपुर सीट पर कहा कि चुनाव आयोग इस सीट पर जब फैसला ले लेगा तो उस पर भी चुनाव होगा और मिल्कीपुर सीट भी समाजवादी पार्टी ही जीतेगी।

बहराइच घटना पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोगो की कराई हुई यह घटना है। सभी ने देखा खुद भाजपा के विधायक ने भाजपा के लोगों पर एफआईआर लिखवाया है। सुल्तानपुर में अंडा व्यापारी हत्याकांड पर शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार निष्पक्ष नहीं है। ये बेईमान सरकार है और इसलिए पूरे प्रदेश में घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed