{"_id":"65c4fa1983350adc20045763","slug":"shivpal-singh-yadav-says-jayant-chaudhary-will-stay-in-india-alliance-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शिवपाल सिंह यादव बोले - जयंत कहीं नहीं जा रहे, भाजपा भ्रम फैला रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शिवपाल सिंह यादव बोले - जयंत कहीं नहीं जा रहे, भाजपा भ्रम फैला रही
Thu, 08 Feb 2024 09:28 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 08 Feb 2024 09:28 PM IST
सार
रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के एनडीए के शामिल होने खबरों बीच शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि ये सब अफवाह है। जयंत इंडिया गठबंधन के साथ ही हैं।
विज्ञापन
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा-रालोद गठबंधन केवल अफवाह है। जयंत चौधरी, उनके पिताजी और उनके बाबा सेकुलर नेता रहे हैं। वह कहीं नहीं जाएंगे और इस मुद्दे पर भाजपा केवल भ्रम फैला रही है। शिवपाल ने कहा कि जयंत को इंडिया गठबंधन में रहकर लड़ाई लड़नी चाहिए।
विज्ञापन
शिवपाल ने कहा कि जयंत पूरी ताकत के साथ इंडिया गठबंधन के साथ रहेंगे और बीजेपी को हराने का काम करेंगे। एक चैनल से उन्होंने कहा कि ओवैसी ने भी इंडिया गठबंधन का हिस्सा बने रहने का एलान किया है। शिवपाल ने कहा कि अगर ओवैसी को यूपी में कोई सीट पसंद है तो बताएं, हम अखिलेश से बात कर टिकट दिलाएंगे। भाजपा पर आरोप लगाते हुए सपा महासचिव ने कहा कि न तो महंगाई पर रोक लग सकी और न ही भ्रष्टाचार पर पर लगाम कसी जा सकी।
विज्ञापन
रालोद और सपा ने 19 जनवरी को लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन की घोषणा की थी। रालोद का मुख्य वोट बैंक जाट आबादी है। मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर, मथुरा, बागपत, अमरोहा और मेरठ में बड़ी संख्या में जाट हैं। इन सीटों पर रालोद के चुनाव लड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
दोनों पार्टियों ने 2022 का विधानसभा चुनाव भी साथ में लड़ा था। जिसमें सपा ने 111 सीटें जीती थीं, जबकि रालोद को आठ सीटें मिली थीं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी रालोद सपा-बसपा गठबंधन का हिस्सा थी। रालोद को मथुरा, बागपत और मुजफ्फरनगर सीटें मिली थीं लेकिन वह तीनों सीटों पर हार गई जबकि सपा और बसपा ने क्रमश: पांच सीटें और दस सीटें जीतीं थीं।