{"_id":"63ff12985cdf668e910a0ef3","slug":"shivpal-singh-yadav-raises-question-on-price-rise-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सिलेंडर के दाम बढ़े व बिजली की दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव मंजूर, शिवपाल बोले- आम आदमी का जीवन दुश्वार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिलेंडर के दाम बढ़े व बिजली की दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव मंजूर, शिवपाल बोले- आम आदमी का जीवन दुश्वार...
Wed, 01 Mar 2023 04:14 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 01 Mar 2023 04:14 PM IST
सार
शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि महंगाई से आम जनता का जीवन दुश्वार हो गया है। एक तरफ तो गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। दूसरा, घरेलू बिजली के दामों में बढ़त को स्वीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने बुधवार को ट्वीट कर भाजपा सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मतलब आम आदमी की जिंदगी दुश्वार...।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एक तरफ तो यूपी में घरेलू बिजली दरों में 18 से 23 फीसदी के वृद्धि प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है, दूसरी तरफ होली से पहले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में 50 रुपये की बढ़ोत्तरी व कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में करीब 350 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। भाजपा सरकार मतलब आम आदमी की जिंदगी दुश्वार...।
विज्ञापन
एक तरफ तो यूपी में घरेलू बिजली दरों में 18 से 23 फीसदी के वृद्धि प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है, दूसरी तरफ होली से पहले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में 50 ₹ की बढ़ोत्तरी व कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में करीब 350 ₹ की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन विज्ञापन
भाजपा सरकार मतलब आम आदमी की जिंदगी दुश्वार... — Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) March 1, 2023
सिलेंडर के दाम बढ़ने का एलान बुधवार को ही किया गया है। इससे उपभोक्ताओं को झटका लगा है। अब घरेलू सिलेंडर का दाम 1090 रुपये से बढ़कर 1140 रुपये हो गया है।