{"_id":"5889cd894f1c1b476fcf5175","slug":"shivpal-singh-yadav-on-up-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में हाशिये पर पड़े शिवपाल बोले- ये चुनाव अपनों के खिलाफ धर्म युद्घ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में हाशिये पर पड़े शिवपाल बोले- ये चुनाव अपनों के खिलाफ धर्म युद्घ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 26 Jan 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में कभी पूर्व पार्टी अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बाद दूसरे स्थान पर माने-जाने वाले शिवपाल सिंह यादव पार्टी में हाशिये पर किए जाने से बेहद आहत हैं। इटावा में गणतंत्र दिवस के मौके पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए उनका दर्द छलक आया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह विधानसभा चुनाव कोई साधारण चुनाव नहीं है, यह अपनों के खिलाफ धर्मयुद्घ है। यही नहीं, उन्होंने चुनाव में पार्टी की जीत की संभावना पर भी संदेह जताया और कहा कि हम चुनाव जीतने जा रहे थे लेकिन कुछ सत्ता के लोभियों ने समीकरण बिगाड़ दिया।
विज्ञापन
शिवपाल का ये बयान ऐसे समय में आया जब मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव प्रचार के लिए निकल चुके हैं और पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी कर दी गई है, लेकिन इसमें शिवपाल का नाम नहीं है। वह इस समय सपा में बिल्कुल हाशिये पर चले गए हैं।
विज्ञापन
शिवपाल के बयान से मतलब निकाला जा रहा है कि ऊपरी तौर पर अब भले ही सबकुछ ठीक दिखाई दे रहा हो, लेकिन परिवार में अब भी घमासान मचा हुआ है।