फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Singh YAdav on Chandrashekhar Azad

मुलायम नहीं, शिवपाल चले मोदी की राह पर

Tue, 22 Jul 2014 11:36 PM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 22 Jul 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
Shivpal Singh YAdav on Chandrashekhar Azad

सरदार वल्लभभाई पटेल की लीजेसी को अपनाकर पीएम पद तक का सफर तय करने वाले मोदी के रास्ते पर ही यूपी के लोकनिर्माण एवं सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह चल पड़े हैं।

विज्ञापन


जैसे मोदी ने सरदार का सहारा लेकर देश के युवाओं से जुड़ने की कोशिश की थी। ऐसी ही कोशिश शिवपाल भी कर रहे हैं। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद ने शोषण विहीन और समानता पर आधारित समाज का सपना देखा था।
विज्ञापन


मौजूदा दौर में उनके विचार और ज्यादा प्रासंगिक हो गए हैं। वे मंगलवार को अपने निवास पर चंद्रशेखर आजाद की जयंती की पूर्व संध्या पर उनके जीवन दर्शन पर आधारित पुस्तक का विमोचन कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश की स्थिति पर विचार करें युवा

Shivpal Singh YAdav on Chandrashekhar Azad

शिवपाल ने कहा कि आजाद ने स्वतंत्रता व समाजवाद के लिए शहादत दी। समाजवाद व स्वतंत्रता एक-दूसरे के पूरक हैं।

नई पीढ़ी को आजाद और अन्य सेनानियों के बारे में उपलब्ध साहित्य को पढ़ना चाहिए, उन पर बहस चलानी चाहिए।

यह देखना चाहिए कि क्या देश की स्थिति शहीदों की सोच के अनुरूप है?

शिवपाल ने चिंता जताते हुए कहा कि आजाद की विचारधारा पर अपेक्षा के अनुरूप चर्चा नहीं हुई।

ये सलाह दे गए शिवपाल

Shivpal Singh YAdav on Chandrashekhar Azad

शिवपाल सिंह ने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद पर नए सिरे से व्यापक चिंतन व लेखन की आवश्यकता है ताकि नई पीढ़ी के सामने सही तस्वीर आ सके।

इस अवसर पर समाजवादी चिंतक सभा के अध्यक्ष दीपक मिश्र, लुआक्टा अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय, उपनिवेशवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, सपा नेता धर्मानंद तिवारी, राजू श्रीवास्तव और अजय त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed