{"_id":"615a83dd8ebc3e0de45dd552","slug":"shivpal-singh-yadav-is-going-to-lakhimpur-khiri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: लखीमपुर खीरी जा रहे शिवपाल यादव को किया गया गिरफ्तार, सलमान खुर्शीद भी नजरबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: लखीमपुर खीरी जा रहे शिवपाल यादव को किया गया गिरफ्तार, सलमान खुर्शीद भी नजरबंद
Mon, 04 Oct 2021 07:35 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Oct 2021 07:35 PM IST
सार
शिवपाल सिंह यादव को लखनऊ स्थित उनके आवास पर हाउस अरेस्ट किया गया था पर सुबह ही वह लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव को गिरफ्तार किया गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव पुलिस चौकसी को धता बताने में सफल रहे। उनके दरवाजे पर खड़ी पुलिस ताकती रह गई और वह लखीमपुर के लिए निकल पड़े हालांकि इंजीनियरिंग कॉलेज के पास उन्हें हिरासत में ले लिया गया। प्रसपा अध्यक्ष ने कहा कि अन्नदाताओं को आवाज उठाने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ रही है।
विज्ञापन
प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के सोमवार सुबह लखीमपुर खीरी जाने की घोषणा के उन्हें हाउस अरेस्ट कर दिया गया। भारी पुलिस बल और बैरीकेडिंग की गई। इस बीच वह पुलिस को चकमा देकर शहीद पथ, हाईकोर्ट होते हुए इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे तक पहुंच गए। उनके निकलने की जानकारी मिलते ही पुलसि सक्रिय हुई चौराहे पर हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान समर्थकों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई। यहां से उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया, जहां प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
इसमें गृह राज्य मंत्री को बर्खास्त करने और उनके बेटे को तत्काल गिरफ्तार करने, दोषी पुलिसकर्मियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने, घटना की न्यायिक जांच कराने, मृतकों के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की गई। इस दौरान प्रसपा नेताओँ ने विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष सुंदर लाल लोधी, रामबाबू रस्तोगी, अजय त्रिपाठी मुन्ना, कमर रजा, राम सिंह यादव, अरविंद यादव, डीपी यादव, दीपक मिश्रा, शम्मी बोहरा, रुपेश पाठक आदि शामिल थे। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दावा है कि सलमान खुर्शीद और प्रमोद तिवारी को भी नजरबंद किया गया है।
विज्ञापन