फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Singh Yadav comments on Exit polls.

UP Election 2022: शिवपाल सिंह यादव ने एग्जिट पोल को बताया भ्रामक, कहा- सपा पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार

Tue, 08 Mar 2022 01:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Mar 2022 01:50 PM IST
सार

शिवपाल सिंह यादव ने यूपी चुनाव पर आए एग्जिट पोल पर कहा कि यह सब भ्रामक हैं। सपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav comments on Exit polls.
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने यूपी चुनाव को लेकर आए विभिन्न चैनलों के एग्जिट पोल को भ्रामक बताया है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि एग्ज़िट पोल्स द्वारा दिखाई जा रही तस्वीर आभासी, भ्रामक और अविश्वसनीय है। जनता इसके पीछे की मंशा को बहुत अच्छे से समझ रही है। समाजवादी गठबंधन पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहा रहा है। प्रत्याशी व कार्यकर्ता मतगणना तक सतर्क व सक्रिय रहें। निश्चय ही सफलता आपकी राह देख रही है।
 
विज्ञापन

इसके पहले सपा के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि एग्जिट पोल प्रायोजित हैं। सपा-गठबंधन 300 से अधिक सीटें जीत रही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि उम्मीदवार और कार्यकर्ता सावधानीपूर्वक मतगणना कराएं और 10 मार्च को विजय पताका फहराने के लिए तैयार रहें। चैनलों द्वारा दिखाए गए एग्जिट पोल में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सत्ता में वापसी करती हुई नजर आ रही है। इससे भाजपा कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता इस बार डबल इंजन की सरकार की पटरियां उखाड़ने के लिए तैयार है। सपा गठबंधन को कम से कम 300 सीटें मिलनी तय है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनी तो पूर्वांचल को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने अपनी बुनियादी समस्याओं, बेकारी, महंगाई के खिलाफ  और विकास के लिए मतदान किया। डबल इंजन की भाजपा सरकार ने जनता को निराश किया है। नौजवानों को अपमानित किया गया। प्रदेश में रोजगार का संकट है। किसानों के साथ भाजपा शासन में अन्याय हुआ है। शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई। भाजपा ने भाषा के स्तर को गिराया और राजनीतिक मर्यादा को तार-तार किया।

भाजपा सरकार ने यूक्रेन के मामले में अपनी नाकामी छिपाई। भाजपा शासन में पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें हुई। उन्होंने कहा कि सपा जनता से किया वादा पूरा करती है। सपा की प्रतिबद्धता विकास से है। प्रदेश को एक्सप्रेसवे से परिचय सपा ने ही कराया। समाजवादी सरकार में बांटे गए 18 लाख लैपटॉप की 18 लाख सफल कहानी है। समाजवादी सरकार में एमएसपी लागू करेंगे। समाजवादी सरकार में मेट्रो चलाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed