फिल्म आदिपुरुष: शिवपाल यादव बोले, श्रीराम कथा के प्रेरक चरित्रों को संकुचित करने का प्रयास किया जा रहा है
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने आदिपुरुष के लिए भाजपाइयों से देश से माफी मांगने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये काम ना करो, राम का नाम बदनाम ना करो!
विस्तार
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सस्ते व सतही संवाद वाले सिनेमा के जरिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व उनकी कथा के विराट व प्रेरक चरित्रों को संकुचित करने का प्रयास किया जा रहा है। करोड़ों आस्थावान सनातनी आहत हैं,इस कृत्य के लिए तथाकथित सनातनी भाजपाई देश से माफी मांगे। ये काम ना करो, राम का नाम बदनाम ना करो!
ये भी पढ़ें - हारी सीटों पर भाजपा के लिए चुनावी जमीन तैयार करेंगे विस्तारक, हर महीने प्रदेश मुख्यालय को देंगे फीडबैक
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव में संजय निषाद चाहते हैं बड़ी भागीदारी, राजभर को मिल रहे महत्व से टेंशन में आए
सस्ते व सतही संवाद वाले सिनेमा के जरिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व उनकी कथा के विराट व प्रेरक चरित्रों को संकुचित करने का प्रयास किया जा रहा है।
— Shivpal Singh Yadav (@shivpalsinghyad) June 19, 2023
करोड़ों आस्थावान सनातनी आहत हैं,इस कृत्य के लिए तथाकथित सनातनी भाजपाई देश से माफी मांगे।
ये काम ना करो, राम का नाम बदनाम ना करो!
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार मतलब अन्नदाताओं का बंटाधार है। उन्होंने कहा कि यूपी में इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पिछले 17 वर्षों में सबसे कम गेहूं खरीद हुई है। यूपी सरकार के 60 लाख टन गेहूं खरीद के लक्ष्य के मुकाबले 15 जून तक सिर्फ 2.19 लाख टन गेहूं खरीदा जा सका है जो कि लक्ष्य का 3.66 प्रतिशत है।