फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Singh Yadav comments on Adipurush controversy.

फिल्म आदिपुरुष: शिवपाल यादव बोले, श्रीराम कथा के प्रेरक चरित्रों को संकुचित करने का प्रयास किया जा रहा है

Tue, 20 Jun 2023 12:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Jun 2023 12:34 PM IST
सार

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने आदिपुरुष के लिए भाजपाइयों से देश से माफी मांगने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि ये काम ना करो, राम का नाम बदनाम ना करो!

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav comments on Adipurush controversy.
शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव ने फिल्म आदिपुरुष पर मचे विवाद को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इस फिल्म के जरिए भगवान श्रीराम कथा से जुड़े प्रेरक चरित्रों को संकुचित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए भाजपाइयों को देश से माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सस्ते व सतही संवाद वाले सिनेमा के जरिए मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम व उनकी कथा के विराट व प्रेरक चरित्रों को संकुचित करने का प्रयास किया जा रहा है। करोड़ों आस्थावान सनातनी आहत हैं,इस कृत्य के लिए तथाकथित सनातनी भाजपाई देश से माफी मांगे। ये काम ना करो, राम का नाम बदनाम ना करो!
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हारी सीटों पर भाजपा के लिए चुनावी जमीन तैयार करेंगे विस्तारक, हर महीने प्रदेश मुख्यालय को देंगे फीडबैक
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव में संजय निषाद चाहते हैं बड़ी भागीदारी, राजभर को मिल रहे महत्व से टेंशन में आए



एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार मतलब अन्नदाताओं का बंटाधार है। उन्होंने कहा कि यूपी में इस वर्ष न्यूनतम समर्थन मूल्य पर पिछले 17 वर्षों में सबसे कम गेहूं खरीद हुई है। यूपी सरकार के 60 लाख टन गेहूं खरीद के लक्ष्य के मुकाबले 15 जून तक सिर्फ 2.19 लाख टन गेहूं खरीदा जा सका है जो कि लक्ष्य का 3.66 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed