फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh sudden visit in tahsil

अफसरों को डराने निकले, पर खुद चौंक गए शिवपाल!

Wed, 28 May 2014 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 28 May 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh sudden visit in tahsil

प्रदेश सरकार ने सक्रियता बढ़ा दी है, मंत्री

विज्ञापन
संबंधित विभागों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश की लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल तहसील पहुंच गए।

सोमवार को राजधानी की प्रमुख सड़कों के सुस्त निर्माण कार्य पर सख्ती के बाद प्रदेश के लोकनिर्माण और राजस्व मंत्री शिवपाल यादव में मंगलवार को सदर तहसील का औचक निरीक्षण किया।


वहां व्यापक अव्यवस्था देखकर उन्होंने अफसरों के पेंच कसे और गैर हाजिर मिले 13 कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
 
सुबह करीब साढ़े दस बजे सदर तहसील पहुंचे शिवपाल यादव ने सदर कर कार्यालय कक्षों का औचक निरीक्षण किया। इससे तहसील सहित कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश

shivpal singh sudden visit in tahsil

राजस्व मंत्री ने तहसील परिसर स्थित राजस्व न्यायालय कक्षों के बंद होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच कराई।

इसमें लिपिक, चतुर्थ श्रेणी व चकबंदी इकाई के कर्मचारियों सहित एक दर्जन से अधिक कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इस पर उन्होंने ड्यूटी से गायब कर्मियों के खिलाफ विभागीय स्तर पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान राजस्व मंत्री शिवपाल को तहसीलदार से लेकर नायब तहसीलदारों तक के कोर्ट कक्षों पर ताला पड़ा मिला।

नाराजगी जताते हुए जब उन्होंने पूछताछ की तो तहसील अधिकारियों ने बताया कि तहसीलदार हाईकोर्ट में एक मामले की सुनवाई में हाजिर होने गए हैं, जबकि दो नायब तहसीलदार अतिक्रमण हटवाने कार्रवाई में मौके पर गए हैं।

कामकाज पर जताई नाराजगी

shivpal singh sudden visit in tahsil

राजस्व मंत्री ने खतौनी की नकल सहित अन्य प्रमाण पत्रों के वितरण की व्यवस्था का जायजा लेकर इस पर नाराजगी जताते हुए सुधार लाने और वितरण काउंटर संचालित कराने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान विभागीय मंत्री तहसील स्थित चकबंदी विभाग के कक्ष में भी गए और वहां अभिलेखों का उचित रखरखाव न पाए जाने पर इसमें तत्काल सुधार लाने को कहा।

विज्ञापन

वकीलों ने भी घेरकर सुनाई परेशानी

shivpal singh sudden visit in tahsil
करीब पच्चीस मिनट तक लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सदर तहसील परिसर में मौजूद रहे। औचक निरीक्षण की जानकारी के बाद मचे हड़कंप के बीच आनन फानन में जिलाधिकारी, एडीएम प्रशासन सहित तहसीलदार जेपी यादव सहित अन्य अधिकारी सदर तहसील पहुंचे।

निरीक्षण कर लौट रहे शिवपाल को वकीलों ने घेर कर कामकाज में आने वाली परेशानियों के बारे में बताया।

वकीलों ने आरोप लगाया कि संबंधित अधिकारियों के अधिकांश समय दूसरे प्रशासनिक कामकाज के कारण परिसर से बाहर रहने से लंबित राजस्व वादों की सुनवाई और दूसरे कामकाज में काफी परेशानी होती है।

10 से 12 तक मौजूद रहे अधिकारी

shivpal singh sudden visit in tahsil

विभागीय मंत्री शिवपाल ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील परिसर में तैनात अधिकारी हर संभव स्तर पर सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय कक्ष में उपस्थित रहकर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को सुनने के साथ अन्य रूटीन कार्यों को निस्तारित कराने का कार्य करें।

उन्होंने चेताया कि इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। इसमें शिथिलता बरतने वाले अधिकारियों व कर्मियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

फरियादी न हो परेशान, बढ़ाए जाए काउंटर

shivpal singh sudden visit in tahsil
सदर तहसील का निरीक्षण पूरा करने के बाद विभागीय मंत्री ने जिलाधिकारी, एडीएम प्रशासन सहित कलेक्ट्रेट व तहसील के आला अधिकारियों को राजस्व परिषद कार्यालय कक्ष में तलब किया।

उन्होंने जिले की चारों तहसीलों में आने वाले फरियादियों को परेशानी से बचाने के लिए बैठने की उचित व्यवस्था के साथ ही उनकी शिकायतों पर समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश दिया।

साथ ही तहसीलों में खसरा खतौनी की नकल, आय-व्यय, जाति और निवास सहित अन्य सभी प्रमाणपत्र व अभिलेख की नकल प्राप्त करने के आवेदन लेने व प्रमाणपत्र वितरित कराने को वितरण काउंटरों की संख्या बढ़ाने, कर्मचारियों व अधिकारियों की समय पर कार्यालय कक्षों में उपस्थिति सुनिश्चित कराने और नियमित तौर पर तहसील स्थित सभी राजस्व कोर्ट का संचालन कराने की व्यवस्था का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed