आजम जो बोलते हैं सही ही बोलते हैं: शिवपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह ने कहा, धर्मांतरण के विरोध में सपा भी मुखर है। कैबिनेट मंत्री ने सड़क से संसद तक विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। साथ ही आजम खां के बयान का समर्थन करते हुए सुर में सुर मिलाया है। इसके अलावा जिले के विभाजन को चल रहीं अटकलों पर भी विराम लगा दिया। शिवपाल ने बयानबाज आजम को भी सही ठहराया।
रविवार को करहल में कबीना मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने पत्रकारों से वार्ता में धर्मांतरण का पुरजोर विरोध किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं। धर्मांतरण के नाम पर देश में विद्वेष फैलाया जा रहा है। सपा सड़क से लेकर संसद तक धर्मांतरण का विरोध करेगी।
उन्होंने भाजपा को झूठों की पार्टी बताते हुए कहा कि जिन वादों पर केंद्र में सरकार बनी उनमें से अब तक कोई वादा पूरा नहीं हुआ है। विदेशों से काला धन वापस नहीं आया, आंकड़ों में भले ही महंगाई कम हुई हो लेकिन धरातल पर कोई कमी नहीं है। सपा ने जो वादे किए वो सभी पूरे कर दिए गए।
छोटे जिलों की पक्षधर नहीं है सपा
मंत्री शिवपाल सिंह ने मैनपुरी जिले का विभाजन कर नया जिला बनाए जाने की चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि सपा छोटे राज्यों और छोटे जिलों की पक्षधर नहीं है।
राज्यपाल राम नाइक के इस्तीफे की मांग संबंधी आजम खां के बयान पर कहा कि आजम पार्टी के बड़े नेता है और उन्होंने जो कहा है ठीक ही कहा है।