{"_id":"5c262a32bdec2257216b8ba0","slug":"shivpal-singh-appointed-sunder-lal-lodhi-as-state-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल ने खेला पिछड़ा कार्ड, सुंदर लाल लोधी प्रसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल ने खेला पिछड़ा कार्ड, सुंदर लाल लोधी प्रसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष
Fri, 28 Dec 2018 07:20 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Fri, 28 Dec 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवपाल सिंह यादव ने पिछड़ा कार्ड खेलते हुए सुन्दर लाल लोधी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है। सुन्दर लाल लोधी उन्नाव से दो बार विधायक रह चुके हैं।
विज्ञापन
प्रसपा (लोहिया) के गठन के बाद से शिवपाल सिंह यादव संगठन के विस्तार में लगे हैं। सभी की नजरें इस पर टिकी थीं कि वह प्रदेश की बागडोर किसे सौंपेंगे ? शुक्रवार को उन्होंने पीडी नगर, उन्नाव निवासी सुन्दर लाल लोधी को अध्यक्ष बना दिया।
विज्ञापन
सपा महासचिव आदित्य यादव ने बताया कि सुन्दर लाल अखिल भारतीय क्षत्रिय लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और रानी अवंतीबाई लोधी संस्थान के कोषाध्यक्ष हैं। सुन्दर लाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर शिवपाल ने पिछड़े वर्ग को प्रसपा लोहिया से जोड़ने का संकेत दिया है।
विज्ञापन
पश्चिमी व मध्य यूपी के कई जिलों में लोधी मतदाताओं की तादाद अच्छी खासी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रदेश में संगठन की कमान सौंपी गई है। लोधी समाज में अभी तक भाजपा की मजबूत पैंठ मानी जाती रही है। शिवपाल ने उम्मीद जताई है कि उनके मनोनयन से प्रसपा (लोहिया) को बल मिलेगा।
पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सुन्दर लाल को शीघ्र प्रदेश कार्यकारिणी गठित करने के लिए कहा है। लोधी ने कहा कि जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे।