फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh appointed sunder lal lodhi as state president

शिवपाल ने खेला पिछड़ा कार्ड, सुंदर लाल लोधी प्रसपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

Fri, 28 Dec 2018 07:20 PM IST
MANISH sachan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: MANISH sachan Updated Fri, 28 Dec 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh appointed sunder lal lodhi as state president
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

शिवपाल सिंह यादव ने पिछड़ा कार्ड खेलते हुए सुन्दर लाल लोधी को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का प्रदेश अध्यक्ष नामित किया है। सुन्दर लाल लोधी उन्नाव से दो बार विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन


प्रसपा (लोहिया) के गठन के बाद से शिवपाल सिंह यादव संगठन के विस्तार में लगे हैं। सभी की नजरें इस पर टिकी थीं कि वह प्रदेश की बागडोर किसे सौंपेंगे ? शुक्रवार को उन्होंने पीडी नगर,  उन्नाव निवासी सुन्दर लाल लोधी को अध्यक्ष बना दिया।
विज्ञापन


सपा महासचिव आदित्य यादव ने बताया कि सुन्दर लाल अखिल भारतीय क्षत्रिय लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और रानी अवंतीबाई लोधी संस्थान के कोषाध्यक्ष हैं। सुन्दर लाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर शिवपाल ने पिछड़े वर्ग को प्रसपा लोहिया से जोड़ने का संकेत दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी व मध्य यूपी के कई जिलों में लोधी मतदाताओं की तादाद अच्छी खासी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्हें प्रदेश में संगठन की कमान सौंपी गई है। लोधी समाज में अभी तक भाजपा की मजबूत पैंठ मानी जाती रही है। शिवपाल ने उम्मीद जताई है कि उनके मनोनयन से प्रसपा (लोहिया) को बल मिलेगा।


पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने सुन्दर लाल को शीघ्र प्रदेश कार्यकारिणी गठित करने के लिए कहा है। लोधी ने कहा कि जिस भरोसे के साथ उन्हें जिम्मेदारी दी गई है, उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed