फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal reached Raj Bhavan against vhp meeting in ayodhya

अयोध्या पर सरकार के खिलाफ राजभवन पहुंचे शिवपाल, सौंपा ज्ञापन

Mon, 26 Nov 2018 01:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Nov 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
Shivpal reached Raj Bhavan against vhp meeting in ayodhya
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संयोजक और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रविवार को अयोध्या में चल रहे घटनाक्रम को लेकर राजभवन पहुंचे। शिवपाल ने राज्यपाल राम नाईक को ज्ञापन सौंपा। 

विज्ञापन


शिवपाल ने ज्ञापन में कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबित रामजन्म भूमि मसले पर कुछ संगठनों की ओर से अयोध्या में भीड़ जुटाकर देश व प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है। धारा 144 लागू होने के बाद भी वहां काफी भीड़ एकत्र की गई है। अयोध्या के लोग कभी विवाद नहीं चाहते। उन्होंने राज्यपाल से प्रदेश सरकार को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा बनाई गई व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश देने की मांग की। 
विज्ञापन


इससे पहले जुलूस के रूप में राजभवन पहुंचे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की हल्की झड़प भी हुई। इससे नारेबाजी करते हुए पार्टी कार्यकर्ता राजभवन के गेट के सामने ही बैठ गए। इससे कुछ देर के लिए राजभवन के सामने जाम लग गया। बाद में किसी तरह पुलिस ने उन्हें शांत कराया और सड़क से हटाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed