फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal announces new front, sneak peek on shivpal akhilesh clash

कई बार की गई सुलह की कोशिश, मंच पर भी भिड़ चुके हैं शिवपाल, अखिलेश

Fri, 05 May 2017 07:50 PM IST
amarujala.com, written by काजल
amarujala.com, written by काजल Updated Fri, 05 May 2017 07:50 PM IST
विज्ञापन
shivpal announces new front, sneak peek on shivpal akhilesh clash
डेमो प‌िक

शिवपाल के सेक्युलर मोर्चे के ऐलान के बाद स‌ियासी हलके में सुगबुगाहट तेज हो गई है। बीते स‌ितंबर से अब तक सपा पर‌िवार का स‌ियासी कलह कई बार सतह पर आ चुका है।

विज्ञापन

गौरतलब है क‌ि सपा के वरिष्ट नेता शिवपाल यादव ने शुक्रवार को इटावा में हुई एक बैठक के बाद ऐलान किया कि वह मुलायम सिंह के सम्मान के ल‌िए जल्द सेक्युलर मोर्चे का ऐलान करेंगे। वहीं अखिलेश ने ‌इस पर सधी हुई प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मुझे इस बात की जानकारी नहीं है, सेक्युलर मोर्चा बनाना अच्छी बात है।
विज्ञापन


बता दें क‌ि सबसे बड़े सियासी परिवार में घमासान सितंबर 2016 में सबके सामने आया था। तब से कई बार शिवपाल और अखिलेश के बीच सुलह की कोशिश की गई लेकिन बात नहीं बनी। विधानसभा चुनाव के दौरान भी चाचा-भतीजे के बीच की अनबन साफ जाहिर होती रही। वहीं मुलायम स‌िंह और अखिलेश दोनों ने इस बात को माना क‌ि पर‌िवार का झगड़ा भी सपा की करारी हार की एक वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 सितंबर को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दीपक सिंघल को मुख्य सचिव से हटाकर राहुल भटनागर की ताजपोशी की, तो शाम को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने अखिलेश यादव को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर शिवपाल सिंह यादव को कमान सौंप दी। 

शह-मात का खेल रात तक चला और देर रात अखिलेश ने बतौर मुख्यमंत्री शिवपाल यादव को सौंपे सिंचाई, लोक निर्माण, सहकारिता व राजस्व जैसे अहम विभाग लेते हुए सरकार से कद घटा दिया।

मुलायम ने छीना अख‌िलेश से पद तो अख‌िलेश ने श‌िवपाल के पर कतरे

shivpal announces new front, sneak peek on shivpal akhilesh clash
मुलायम स‌िंह यादव

बात यहीं नहीं खत्म हुई गुस्से में मुलायम स‌िंह ने अखिलेश से अध्यक्ष पद छीनकर शिवपाल को अध्यक्ष बना दिया। इसके बाद गुस्से में शिवपाल ने भी इस्तीफा दे दिया। हालांक‌ि मुलाय‌म स‌िंह ने उनका इस्तीफा नहीं स्वीकार किया फिर मुलायम के काफी मनाने के बाद शिवपाल माने। इसके बाद मुलायम के कहने पर अखिलेश ने शिवपाल को और विभाग देकर उनका कद बढ़ा दिया।

इस बीच शिवपाल और अखिलेश के बीच शह और मात का खेल चलता रहा। कई बार अखिलेश और शिवपाल समर्थक भिड़े वहीं कई लोगों के इस्तीफे हुए तो कई को बर्खास्त किया गया। 

इस बीच अक्टूबर में अखिलेश के पक्ष में उस वक्त एमएलसी उदयवीर और राम गोपाल यादव ने मुलायम स‌िंह को चिट्ठी लिखी। उदयवीर ने अपनी चिट्ठी में शिवपाल को अखिलेश की सौतेली मां का चेहरा बताया तो रामगोपाल ने ये तक लिखा कि नेता जी पर राक्षसी ताकतों का साया है। 

नाराज मुलायम स‌िंह ने उदयवीर को पार्टी से बाहर कर दिया वहीं रामगोपाल से सारे पद छीनने के साथ उन्हें भी पार्टी से निकाल दिया। इस बीच शिवपाल और अखिलेश के बीच तल्ख‌ियां और बढ़ गईं और मुलायम अखिलेश से नाराज हो गए।

मुलायम के सामने रोए अख‌िलेश, श‌िवपाल ने छीना माइक

shivpal announces new front, sneak peek on shivpal akhilesh clash
मुलायम स‌िंह यादव

दोनों के बीच बात करवाने के ल‌िए मुलायम स‌िंह ने पार्टी मुख्यालय में बैठक की जिसमें अखिलेश मुलायम स‌िंह और पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने रो पड़े। वहीं शिवपाल भी अपनी बात रखते समय कई बार भावुक हुए।

मुलायम ने अखिलेश को फटकार लगाई और बैठक खत्म होने के बाद शिवपाल और अखिलेश के गले मिलवाने की कोशिश की। इसी बीच मंच पर अखिलेश ने कुछ कहने की कोशिश की तो शिवपाल ने माइक ‌छीन लिया और दोनों के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं भी हुई।

इसके बाद नवंबर में रजत जयंती समारोह के दौरान मुलायम के समधी लालू प्रसाद यादव ने मंच पर ही शिवपाल और अखिलेश को मिलवाने की कोशिश की जिस पर सबके सामने अखिलेश ने शिवपाल के पैर छुए और शिवपाल ने भी आशीर्वाद दिया।

वहीं रजत जयंती पर शिवपाल ने भरी सभा में कहा था, अखिलेश मुझे सीएम नहीं बनना है, खून मांगोगे खून भी दूंगा। शिवपाल ने कहा था, मेरा कितना भी अपमान कर लेना कितनी बार भी बर्खास्त कर लेना पर मैं पीछे हटने वाला नहीं। उन्होंने अखिलेश की तारीफ की और कहा क‌ि हमने में चार साल अखिलेश को पूरी मदद की है।

मेट्रो ट्रायल पर आजम ने दूरी म‌िटाने की कोश‌िश

shivpal announces new front, sneak peek on shivpal akhilesh clash
मेट्रो ट्रायल
दिसंबर में अख‌िलेश ने मेट्रो के ट्रायल रन में मुलायम स‌िंह और शिवपाल को बुलाया जिसमें दोनों पहुंचे। यहां आजम खां ने एक बार फिर से मुलायम और अखिलेश के बीच दूरी को कम करने की कोशिश की और मुलायम स‌िंह से अखिलेश की तारीफ करने के ल‌िए भी कहा।

फिर विधानसभा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद मुलायम और अखिलेश के बीच भी तलवारें खिंच गईं। मुलायम की सूची में अखिलेश के करीबियों के नाम नदारद थे। नाराज अखिलेश ने अपने प्रत्याशियों की नई सूची जारी कर दी। 

टिकट बंटवारे को लेकर सपा में छिड़े घमासान के बाद 30 दिसंबर को रामगापोल यादव ने शिवपाल यादव का नाम लिए बिना उन पर जमकर हमला बोला और कहा, पार्टी में अब सुलह की संभावना नहीं है।

सपा का तख्ता पलट, दो खेमों में बंटी पार्टी

shivpal announces new front, sneak peek on shivpal akhilesh clash
फा‌इल फोटो

वहीं 1 जनवरी को सपा में तख्तापलट हो गया। सपा राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। शिवपाल सिंह यादव को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। अमर ‌सिंह पार्टी से बर्खास्त कर दिए गए है। वहीं, सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को पार्टी का संरक्षक घोषित किया गया है।

इसके बाद पार्टी टूटने के कगार पर आ गई। मुलायम स‌िंह ने पार्टी के स‌िंबल और पार्टी पर दावा ठोंका वहीं अखिलेश खेमे ने भी साइक‌िल पर दावेदारी के ल‌िए चुनाव आयुक्त से मुलाकात की। कई कागजों और दस्तावेजों का पुलिंदा ईसी को सौंपने के बाद फैसला अखिलेश के पक्ष में गया।

कांग्रेस के साथ गठबंधन के फैसले पर मुलायम स‌िंह एक बार फिर अखिलेश से नाराज हुए। हालांक‌ि उन्हें मनाया गया तब वह जनसभाएं करने निकले। वहीं मैनपुरी में वोट के दौरान बूथ पर झड़प हुई तो शिवपाल ने फिर इसके पीछे इशारों में अखिलेश को दोषी ठहराया और कहा क‌ि हमें हरवाने की कोशिश की जा रही है। हालांक‌ि शिवपाल तो चुनाव जीत गए लेकिन सपा बुरी तरह चुनाव हारी जिसके बाद शिवपाल ने कहा, घमंड की हार हुई।

वहीं शिवपाल ने इस बीच यूपी के नए सीएम योगी से मुलाकात की और अखिलेश से राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने की मांग की। इसी क्रम में उन्होंने शुक्रवार को इटावा में हुई एक बैठक के दौरान जल्द सेक्युलर मोर्चा खोलने का ऐलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed