{"_id":"60747b188ebc3e245b1b41ce","slug":"shivakshi-dikshit-becomes-second-topper-in-uppcs-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीसीएस: लखनऊ की बेटी शिवाक्षी दीक्षित बनीं सेकेंड टॉपर, प्रदेश को 476 नए अफसर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीसीएस: लखनऊ की बेटी शिवाक्षी दीक्षित बनीं सेकेंड टॉपर, प्रदेश को 476 नए अफसर मिले
Mon, 12 Apr 2021 10:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:23 PM IST
सार
मेरा लक्ष्य सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतरना है। लड़कियों की शिक्षा के लिए अलग से काम करना चाहती हूं क्योंकि इस पर बहुत फोकस होकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन
शिवाक्षी दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश को 476 नए पीसीएस अफसर मिल गए हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सोमवार को पीसीएस-2020 का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया। इसमें दिल्ली की संचिता ने टॉप किया है।
विज्ञापन
मेरिट में दूसरे स्थान पर भी लखनऊ की बेटी शिवाक्षी दीक्षित ने कब्जा जमाया, जबकि हरियाणा के मोहित रावत तीसरे स्थान पर रहे। टॉप टेन की मेरिट में करछना, प्रयागराज के ललित कुमार मिश्र को छठवां स्थान मिला है। उनका चयन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है। परीक्षा 24 प्रकार के 487 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई थी, लेकिन बाल विकास परियोजना अधिकारी के 11 पदों पर सुयोग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण पद खाली रह गए।
विज्ञापन
शिवाक्षी ने बताया कि मेरी शुरुआत से ही प्रशासनिक अधिकारी बनने की इच्छा थी और उसी को लक्ष्य बनाकर मैंने तैयारी की। मेरा चयन एसडीएम के पद पर हुआ है। मेरा लक्ष्य सरकारी योजनाओं को जमीन पर उतरना है। लड़कियों की शिक्षा के लिए अलग से काम करना चाहती हूं क्योंकि इस पर बहुत फोकस होकर काम करने की जरूरत है। मेरा आईएएस में भी इंटरव्यू प्रस्तावित है, अगर सफल हुई तो उस क्षेत्र में भी बेहतर करने का प्रयास करूंगी।
विज्ञापन
पिता स्व. कृष्णकांत दीक्षित बैंक मैनेजर थे और मां वीणा दीक्षित टीचर हैं। अभिभावकों ने मेरा हमेशा उत्साहवर्धन और मार्गदर्शन किया जिससे मैंने लक्ष्य प्राप्त किया। हाईस्कूल स्प्रिंगडेल व लामार्ट से इंटर किया है। प्रशासनिक अधिकारी बनने में स्कूल ने भी काफी मार्गदर्शन व प्रेरणा दी। एनसीईआरटी की किताबें पढ़ी, रिवीजन पर ध्यान दिया और करेंट अफेयर्स पर फोकस बनाये रखा।
आयोग ने रिकॉर्ड समय में पूरी की भर्ती
आयोग ने यह भर्ती रिकार्ड समय में पूरी की है। परीक्षा परिणाम आयोग की वेबसाइट और कार्यालय के सूचना बोर्ड पर उपलब्ध है। पीसीएस-2020 की प्रारंभिक परीक्षा पिछले साल 11 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। आयोग ने छह माह में परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम जारी दिया। यह एक रिकार्ड है।
आयोग के इतिहास में पहली बार इतने कम समय में पीसीएस परीक्षा पूरी हुई है। आयोग ने एक से आठ अप्रैल तक इंटरव्यू कराए थे। इससे पूर्व 20 मार्च को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था, सिजमें 845 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया था। इंटरव्यू में 43 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
आयोग के इतिहास में पहली बार इतने कम समय में पीसीएस परीक्षा पूरी हुई है। आयोग ने एक से आठ अप्रैल तक इंटरव्यू कराए थे। इससे पूर्व 20 मार्च को मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी किया गया था, सिजमें 845 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया था। इंटरव्यू में 43 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।