फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shiv bhakts offer prayer in mahadeva temple in Barabanki.

Mahashivratri: महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों से पट गया महादेवा, रात भर चला जलाभिषेक, गूंज रहा हर हर महादेव

Fri, 08 Mar 2024 11:20 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, महादेवा (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, महादेवा (बाराबंकी) Published by: ishwar ashish Updated Fri, 08 Mar 2024 11:20 AM IST
सार

बाराबंकी के महादेवा मंदिर में पूरी रात जलाभिषेक चलता रहा। यहां लगे पारंपरिक शिवरात्रि मेले में भी भारी भीड़ है। हैदरगढ़ के और अवशानेशर, कस्बा सिद्धौर स्थित सिद्धेश्वर, खसपरिया के मत्थेश्वर, शहर के श्री नागेश्वर महादेव, कैलाश आश्रम के श्री चंदेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से शिव भक्तों का तांता नहीं टूट रहा है। 

विज्ञापन
Shiv bhakts offer prayer in mahadeva temple in Barabanki.
महादेवा मंदिर में लगी भक्तों की भीड़। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले की रामनगर तहसील क्षेत्र में स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल श्री लोधेश्वर महादेवा में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर के कपाट नहीं बंद किए गए और पूरी रात जलाभिषेक चलता रहा। सुबह 3:00 के बाद भीड़ इतनी बढ़ गई कि मंदिर से लेकर मुख्य सड़क तक श्रद्धालुओं की कतार लग गई।

विज्ञापन


अपने आराध्य को जल गंगाजल, शहद, पुष्प, दूध, दही, फल और मिष्ठान अर्पित करने के लिए श्रद्धालु भक्ति भाव से महादेवा में मौजूद है और हर हर महादेव का उद्घोष कर रहे हैं। एक लाख से अधिक श्रद्धालु रात से लेकर सुबह तक जलाभिषेक कर चुके हैं। वहीं, यहां लगे पारंपरिक शिवरात्रि मेले में भी भारी भीड़ है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - महाशिवरात्रि पर भोले बाबा का अद्भुत श्रृंगार, मंदिरों के बाहर सुबह से लगीं लंबी लाइनें, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मोदी उपनाम पर टिप्पणी का मामला: राहुल गांधी ने आपत्ति दाखिल करने लिए समय मांगा, चार अप्रैल को सुनवाई




रामनगर कस्बे से महादेवा की ओर जाने वाली सड़क पर केवल श्रद्धालु ही दिख रहे हैं। पुलिस के आला अफसर मौके पर कैंप कर रहे हैं। सीसीटीवी कैमरा से पूरे मेला परिसर की निगरानी की जा रही है।

उधर, हैदरगढ़ के और अवशानेशर, कस्बा सिद्धौर स्थित सिद्धेश्वर, खसपरिया के मत्थेश्वर, शहर के श्री नागेश्वर महादेव, कैलाश आश्रम के श्री चंदेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से शिव भक्तों का तांता नहीं टूट रहा है। विभिन्न जगहों पर शिवरात्रि को लेकर भंडारों का आयोजन भी हो किया जा रहा है। वहीं रात को शहर में शिव बारात के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।

इसे लेकर शहर में लगने वाली सट्टी बाजार भी रद्द कर दी गई। एसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शिव भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए हाईवे और सभी प्रमुख मंदिरों पर पुलिस बल तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed