फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shikshmitra to get teachers jobs

58,825 शिक्षामित्रों के लिए सबसे बड़ी खबर

Thu, 24 Jul 2014 09:33 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 24 Jul 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
Shikshmitra to get teachers jobs

दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 58,826 शिक्षा मित्रों के प्रमाण पत्रों के मिलान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन


जांच के दौरान जिन शिक्षा मित्रों के प्रमाण पत्र सही पाए गए हैं उनको नियुक्ति पत्र 31 जुलाई तक दे दिया जाएगा।

विभागीय जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान कई शिक्षा मित्रों के प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी पाई गई है।

इसका मिलान संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालय से कराया जाएगा और सही पाए जाने पर ही ऐसे शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक का नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।

तीन चरणों में प्रशिक्षण

Shikshmitra to get teachers jobs

बेसिक शिक्षा विभाग शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन की प्रक्रिया के पहले चरण में 58,826 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाया जाएगा।

राज्य सरकार शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण देकर परिषदीय स्कूलों में समायोजित करना चाहती है।

शिक्षा मित्रों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले चरण में 60,000 को प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 58,826 ने बीटीसी परीक्षा उत्तीर्ण की है। दूसरे चरण में 64,000 और तीसरे चरण में 46,000 शिक्षा मित्रों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महीने के अंत तक पूरी होगी प्रक्रिया

Shikshmitra to get teachers jobs

शिक्षा मित्रों के समायोजन की प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। जिसमें प्रदेश के कुल 1.70 लाख शिक्षामित्रों का समायोजन होगा।

सरकार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने संबंधी आदेश जारी कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed