फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shikshamitras will get weightage on their jobs every year and transfers will be done on this basis In UP

UP News: शिक्षामित्रों के लिए जरूरी खबर, नौकरी पर हर साल मिलेगा इतने नंबर का भारांक; तबादले में मिलेगा लाभ

Sun, 05 Jan 2025 03:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 05 Jan 2025 03:18 PM IST
सार

यूपी में शिक्षामित्रों को नौकरी पर हर साल भारांक दिया जाएगा। इसी के आधार पर उनका तबादला/ समायोजन किया जाएगा। 

विज्ञापन
Shikshamitras will get weightage on their jobs every year and transfers will be done on this basis In UP
शिक्षामित्र सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में शिक्षामित्रों के तबादला/ समायोजन के लिए शासन की ओर से भारांक तय किया गया है। एक पद के सापेक्ष एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर 60 नंबर के भारांक के आधार पर तबादला किया जाएगा। इसमें एक साल की नौकरी के लिए एक नंबर (अधिकतम 20 नंबर) होंगे। जबकि असाध्य या गंभीर रोग से ग्रसित शिक्षामित्र या उनके पति-पत्नी, अविवाहित बेटे-बेटियों के लिए दस नंबर, दिव्यांग शिक्षामित्र या पति-पत्नी, अविवाहित बेटे-बेटियों के लिए दस नंबर, एकल अभिभावक शिक्षामित्र को दस नंबर दिया जाएगा। 

विज्ञापन


वहीं ऐसे शिक्षामित्र जिनके पति-पत्नी सरकारी सेवा केंद्रीय, प्रदेश सरकार या बेसिक शिक्षा परिषद के अधीन कार्यरत हैं, ऐसे को भी 10 नंबर भारांक दिया जाएगा। शिक्षामित्रों के आवेदन पर डीएम की अध्यक्षता वाली समिति इसी भारांक के आधार पर तबादले का निर्णय लेगी। 

विज्ञापन

समिति में सीडीओ, डायट प्राचार्य, बीएसए व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी समग्र शिक्षा भी होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एमकेएस सुंदरम ने महानिदेशक स्कूल शिक्षा से कहा है कि वह शिक्षामित्रों के तबादला/ समायोजन के लिए विस्तृत समय सारिणी तैयार कर आगे की कार्यवाही जल्द सुनिश्चित करें।
 

हर विद्यालय में शिक्षामित्रों के दो पद होंगे, नक्सल क्षेत्र में तीन

शासनादेश के अनुसार मानव संपदा पोर्टल से ऐसे परिषदीय प्राथमिक विद्यालय जहां शिक्षामित्र न हो, उनमें शिक्षामित्र के दो पद चिह्नित किए जाएंगे। जहां एक शिक्षामित्र तैनात होंगे, वहां पर एक शिक्षामित्र के पद चिह्नित किए जाएंगे। 
 
विज्ञापन

प्रमाण पत्र बीईओ कार्यालय में जमा करेंगे

वहीं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उन विद्यालयों में जहां एक भी शिक्षामित्र नहीं हैं, वहां पर तीन शिक्षामित्रों के पद चिह्नित किए जाएंगे। जहां एक कार्यरत हैं वहां दो पद, जहां दो हैं, वहां एक पद चिह्नित किया जाएगा। बीएसए कार्यरत शिक्षामित्रों का पूरा विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट करेंगे। सभी शिक्षामित्र अपनी लॉगिन आईडी से मानव संपदा पोर्टल से डाटा डाउनलोड करके इसका प्रमाण पत्र बीईओ कार्यालय में जमा करेंगे।

दो शिक्षामित्रों के भारांक एक समान होने पर वरिष्ठता से होगा आवंटन

तबादला/समायोजन को लेकर यदि दो या दो से अधिक शिक्षामित्र के भारांक समान होने पर वरिष्ठतम शिक्षामित्र को नए विद्यालय आवंटन में वरीयता दी जाएगी। इससे पहले मानव संपदा पोर्टल के डाटा के आधार पर पहली तैनाती के परिषदीय (मूल) प्राथमिक विद्यालय से इतर विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों की तैनाती का जिलावार सूची प्रकाशित की जाएगी। इस सूची का सत्यापन जिला समिति करेगी। इसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed