बेसहारा हुए शिक्षामित्र भाजपा सांसदों को बनाएंगे 'निशाना'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूबे के भाजपा सांसद शिक्षामित्रों के पक्ष में 31 अक्तूबर तक राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से पत्र दिलवाने में मदद नहीं करते हैं तो शिक्षामित्र उनके घर के बाहर भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे।
उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ की प्राथमिक विद्यालय बेहसा में रविवार को हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय किया गया।
इसके साथ ही राज्य सरकार से हाईकोर्ट का आदेश 12 सितंबर को आने से पहले का वेतन तत्काल देने की मांग की है। वहीं बैठक में न आने वाले 17 जिलों के अध्यक्षों को बर्खास्त कर दिया गया है।
बीटीसी शिक्षा संघ ने कहा कि यूपी के भाजपा सांसदों को उनकी मदद करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हर संभव मदद का आश्वासन दे चुके हैं।
राज्य सरकार की ओर से भी तीन पत्र केंद्र को भेजे जा चुके हैं। इसलिए शिक्षा मित्रों के मामले में जल्द निर्णय कराने के लिए भाजपा सांसदों को पहल करनी चाहिए।
डायट प्राचार्य का घेराव करेंगे शिक्षामित्र
वहीं, जिला बाराबंकी में प्राथमिक शिक्षामित्र संघ की बैठक रविवार को बड़ेल स्थित संघ कार्यालय पर हुई। जिसमें शिक्षामित्रों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए उनके निराकरण की मांग की गई।
साथ ही ये भी निर्णय लिया गया कि यदि डायट प्राचार्य द्वारा शिक्षामित्रों के अभिलेखों का सत्यापन जल्द बीएसए कार्यालय नहीं भेजा जाता है तो डायट प्राचार्य का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
शिक्षामित्रों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद वर्मा ने कहा कि द्घितीय बैच के समायोजित शिक्षामित्रों के अभिलेखों का सत्यापन डायट द्वारा बीएसए कार्यालय नहीं भेजा जा रहा है जिसकी वजह से शिक्षामित्रों को वेतन नहीं मिल पा रहा है।
जिससे उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि शीघ्र ही अभिलेख बीएसए कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं तो डायट प्राचार्य का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
टीईटी से छूट पर अटका मामला
उन्होंने कहा कि जब तक एनसीटीई और मानव संसाधन विकास मंत्रालय से 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षामित्रों के टीईटी से छूट का पत्र राज्य सरकार को नहीं मिल जाता है तब तक एसएलपी दायर नहीं की जाएगी। इस मौके पर अनिल, रामशंकर, चन्द्रमौलि, धर्मेन्द्र, बजरंग, रोहित, आलोक आदि मौजूद रहे।
शिक्षामित्र संघर्ष मोर्चा की बैठक रविवार को बेगमगंज स्थित कन्या संतशाला विद्यालय में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय शर्मा ने कहा कि संकट की इस घडी में सभी शिक्षामित्र साथियों को एक बैनर के तले आकर संघर्ष करना होगा।
सिरौलीगौसपुर विकास खंड का अध्यक्ष आदिल मुबीन और महामंत्री रोहित वर्मा का बनाया गया है। वहीं निंदूरा ब्लॉक का अध्यक्ष एजाज हसन तथा महामंत्री अमर सिंह को बनाया गया है। इस मौके पर राजवीर, दिनेश, बृजबाला, रुचि शर्मा, शैलेन्द्र कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।