फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shikshamitra died in barabanki

कर्ज चुकाने की चिंता ने ले ली शिक्षामित्र की जान

Tue, 27 Oct 2015 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेलहरा (बाराबंकी)
ब्यूरो/अमर उजाला, बेलहरा (बाराबंकी) Updated Tue, 27 Oct 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
shikshamitra died in barabanki

कर्ज चुकाने की चिंता में एक शिक्षामित्र की जान चली गई। रविवार रात शिक्षामित्र रामपाल को पत्नी से बात करने के दौरान दिल का दौरा पड़ा और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वह अपने पीछे पत्नी और आठ बच्चों का परिवार छोड़ गया।

विज्ञापन


मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र में ग्राम रिछली मजरे एंडौरा निवासी रामपाल (40) पुत्र बृजलाल गौतम को गत वर्ष सहायक अध्यापक पद पर समायोजन के बाद हैदरगढ़ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जमीन हुसैनाबाद में तैनाती मिली थी।
विज्ञापन


गत 12 सितंबर को हाईकोर्ट के फैसले के बाद समायोजित हुए शिक्षामित्रों के वेतन पर रोक लग गई। उसने एक बेटी की शादी पिछले साल कर्ज लेकर की थी। रविवार रात करीब आठ बजे वह पत्नी शकुंतला से कर्ज चुकाने के बारे में बात कर रहा था तभी उसके सीने में दर्द उठा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी की शादी को ली थी उधारी

shikshamitra died in barabanki

आननफानन में परिवारीजन उसे सीएचसी सूरतगंज ले जा रहे थे लेकिन रामपाल की मौत हो गई। शिक्षामित्र की मौत से घर में कोहराम मचा है। रामपाल पर पत्नी व आठ बच्चों की जिम्मेदारी थी। रामपाल की छह पुत्रियां व दो पुत्र हैं।

उनमें सबसे बड़ी शालिनी की शादी के लिए पिछले वर्ष 25 हजार रुपये उधार लिए थे जिन्हें चुकाने की भी चिंता रामपाल को थी।

डीएम योगेश्वर राम मिश्र के मुताबिक शिक्षामित्र की मौत का मामला संज्ञान में आया है। जांच के लिए बीएसए को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed