फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shiksha Mitra suspended in a case of distributing 1 liter milk mixed with water in mid day meal.

दूध में पानी मिलाकर 81 बच्चों में बांटने के मामले में शिक्षामित्र बर्खास्त, अखिलेश ने कसा तंज

Fri, 29 Nov 2019 02:09 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 29 Nov 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra suspended in a case of distributing 1 liter milk mixed with water in mid day meal.
एक लीटर दूध पानी में मिलाकर बांटा 81 बच्चों में। - फोटो : अमर उजाला

मिड डे मील में एक लीटर दूध में पानी मिलाकर 81 बच्चों को बांटने पर बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री सतीश द्विवेदी ने कहा कि मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षामित्र को बर्खास्त कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि एसडीआई के खिलाफ रिपोर्ट मिलते ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


वहीं, मामले पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि दिखावटी भाजपा सरकार, मिलावटी पोषण-आहार!
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सोनभद्र जिले के चोपन ब्लॉक के एक प्राथमिक विद्यालय में एक लीटर दूध में पानी मिलाकर 81 बच्चों में बांटने का मामला प्रकाश में आया है जिस पर कार्रवाई की गई है।


दरअसल, परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए सरकार की ओर से मिड डे मील कार्यक्रम शुरू किया गया है। कक्षा एक से आठ तक के परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए सरकार की ओर से मिड डे मील कार्यक्रम शुरू किया गया है।

इसके तहत सोनभद्र जिले के 2458 प्राथमिक और 654 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को सोमवार को फल और बुधवार को दूध दिए जाने की व्यवस्था है। इसी योजना के तहत मिड डे मील में एक लीटर दूध में पानी मिलाकर 81 बच्चों में बांटने का मामला चर्चा में आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed