फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shiksha Mitra of eleven districts to face investigation.

इन शिक्षामित्रों पर गिर सकती है गाज!

Fri, 27 Feb 2015 11:54 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर्र उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर्र उजाला, लखनऊ Updated Fri, 27 Feb 2015 11:54 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra of eleven districts to face investigation.

प्रदेश के 11 जिलों में वर्ष 2011 में बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक बनने वाले शिक्षा मित्रों की पात्रता की जांच शुरू हो गई है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने रायबरेली, लखनऊ, सुल्तानपुर, फैजाबाद, सीतापुर, कानपुर देहात, मैनपुरी, इलाहाबाद, मेरठ, सहारनपुर व औरैया के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को गड़बड़ी की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

यह भी पूछा है कि ये शिक्षा मित्र शिक्षक बनने के लिए पात्र थे या नहीं और यदि पात्रता पूरी नहीं कर रहे थे तो इन्हें शिक्षक कैसे बना दिया गया।

इनमें लखनऊ ने सूचना दे दी है। बेसिक शिक्षा अधिकारियों की रिपोर्ट पर इन शिक्षक बने शिक्षा मित्रों का भविष्य टिका है।  प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों का सहयोग करने के लिए शिक्षा मित्रों को रखा गया है।

विज्ञापन

10 फीसदी कोटा किया आरक्षित

Shiksha Mitra of eleven districts to face investigation.

बेसिक शिक्षा विभाग ने बीटीसी प्रशिक्षण में शिक्षा मित्रों का 10 फीसदी कोटा आरक्षित कर दिया था। मसलन यदि कोई शिक्षा मित्र स्नातक है और वह बीटीसी करना चाहता है, तो उसे आरक्षित सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।

यह प्रक्रिया वर्ष 2007, 2009, 2010 व 2011 तक चली। इसके लिए यह शर्त रखी गई कि बीटीसी में दाखिले के लिए वही शिक्षा मित्र पात्र होगा, जो लगातार शिक्षकों का सहयोग करता रहा होगा।

बेसिक शिक्षा निदेशालय को शिकायत मिली है कि कुछ जिलों में शर्तों को दरकिनार कर शिक्षा मित्रों को बीटीसी में दाखिला दिलाया गया और वे प्रशिक्षण के बाद सहायक अध्यापक बनने में सफल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed