फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shia waqf board to file objection against AIMPLB.

अयोध्या मामला : शिया वक्फ बोर्ड ने AIMPLB पर लगाया आरोप, दर्ज करेगा आपत्ति

Sun, 25 Mar 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 25 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
shia waqf board to file objection against AIMPLB.
वसीम रिजवी - फोटो : amar ujala
शिया वक्फ बोर्ड अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई में पक्षकार ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के खिलाफ आपत्ति दर्ज करेगा। शिया बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी का आरोप है कि  मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड कोर्ट में अयोध्या मामले को लंबा खींचना चाहता है।
विज्ञापन


उसके उलमा भड़काऊ बयान देकर देश में अमन शांति के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। वे मुसलमानों को लगातार गुमराह कर भड़का रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड नहीं चाहता कि अदालत से जल्द कोई फैसला आए।
विज्ञापन


मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड व कुछ अन्य पक्षकार सुप्रीम कोर्ट में अपने अधिवक्ता के जरिये सुनवाई लंबित रखना चाहते हैं। ऐसे लोग सुनवाई में अड़ंगा बन कर न्यायालय का कीमती समय बर्बाद कर रहे हैं। उप्र शिया वक्फ  बोर्ड अगली सुनवाई की तिथि पर अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय के समक्ष आपत्ति पेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed