{"_id":"5b18a8724f1c1bf86e8b6aaa","slug":"shia-waqf-board-sent-letter-to-prime-minister-modi-for-construction-of-ram-mandir-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर निर्माण के लिए शिया वक्फ बोर्ड हुआ राजी, पीएम को लिखा पत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर निर्माण के लिए शिया वक्फ बोर्ड हुआ राजी, पीएम को लिखा पत्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 07 Jun 2018 10:27 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड व हिंदू पक्षकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा है। वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सैयद वसीम रिजवी ने इसके लिए बुधवार को पीएम को पत्र भेजा है।
रिजवी ने पत्र में लिखा है कि श्रीराम जन्मभूमि विवादित ढांचा प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में लंबित वाद में शिया वक्फ बोर्ड प्रतिवादी है। भाजपा सरकार ने चार साल के दौरान विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाई, लेकिन श्रीराम मंदिर निर्माण का अहम मुद्दा बचा हुआ है।
इससे 80 करोड़ हिंदुओं की आस्था जुड़ी है। उन्होंने अफसोस जताया कि 72 साल से कुछ कट्टरपंथी मुसलमानों की वजह से 80 करोड़ हिंदुओं की आस्था अदालतों में फंसी है। शिया वक्फ बोर्ड इस मामले का हल चाहता है।
विज्ञापन
बोर्ड और हिंदू पक्षकारों के बीच एक समझौता प्रस्ताव पारित हो चुका है। इससे हिंदू पक्षकार सहमत हैं और अपनी सहमति दे चुके हैं कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाया जाए और लखनऊ में अमन मस्जिद बनाने की बात तय है।