{"_id":"5d9065f38ebc3e013b285849","slug":"shardiya-navratri-starts-on-sep-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्र का पहला दिन: घरों में घट स्थापना, मंदिरों में उमड़े श्रद्घालु, इस बार पड़ेंगे चार सिद्घ योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्र का पहला दिन: घरों में घट स्थापना, मंदिरों में उमड़े श्रद्घालु, इस बार पड़ेंगे चार सिद्घ योग
Sun, 29 Sep 2019 01:36 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
विवार को शारदीय नवरात्रि की धूमधाम से शुरूआत हो गई। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्घालु मंदिरों में उमड़े और घरों में घट की स्थापना हुई। शहर के बख्शी का तालाब स्थित चंद्रिका देवी मंदिर व चौक के काली बाड़ी मंदिर में बड़ी भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
चार सर्वार्थ सिद्धि योग का मिलेगा शुभ फल
पं. राम विजय शुक्ल ने बताया कि नौ दिन के नवरात्र में चार दिन सर्वार्थ सिद्धि योग मिल रहे हैं। यह योग सभी मनोकामना पूरी करने वाले हैं। पहला योग नवरात्र के पहले दिन प्रतिपदा को ही मिल रहा है। दूसरा पंचमी तिथि, तीसरा अष्टमी और चौथा नवमी को मिलेगा।
विज्ञापन
आज से खुला मां का दरबार: राजाजीपुरम के श्री ओंकारेश्वर नवयुवक सेवा समिति की ओर से नौ दिवसीय मां वैष्णो देवी का अद्भुत दरबार सजाया गया है, जो रविवार से दर्शन के लिए खुल गया। समिति के अखिलेश त्रिवेदी ने बताया कि इस अवसर पर विशाल मेला भी लगेगा।
विज्ञापन