फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sharad yadav says, alliance with SP yet to decide

शरद यादव ने भी बोला भाजपा पर हमला

Thu, 06 Mar 2014 04:20 PM IST
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ
अजीत बिसारिया/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 06 Mar 2014 04:20 PM IST
विज्ञापन
sharad yadav says, alliance with SP yet to decide

जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि यूपी में सीटों के तालमेल के बाबत सपा से बात होना अभी बाकी है।

विज्ञापन


हाल ही में बना ग्यारह दलों का मोर्चा सिर्फ दिल्ली में है, उसके बाहर चुनाव मैदान में उनके बीच दोस्ताना जंग की भी छूट है।

उन्होंने चुनाव से पहले पीएम कैंडीडेट घोषित करने को एक बड़ी बीमारी बताया। कहा, देश में इस तरह के दर्जनों कैंडीडेट सामने आ चुके हैं।

लोकसभा सांसद शरद यादव जद (यू) की एक बैठक में शिरकत करने आए थे। इसी दौरान प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने बताया कि भाजपा तय राष्ट्रीय एजेंडे से अलग हटी।

इसलिए उसके साथ 17 साल पुराना गठबंधन तोड़ना पड़ा।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी रथ यात्रा निकालकर अयोध्या में मंदिर का शिलान्यास करना चाहते थे, लेकिन उनके दल ने तब ऐसा होने से रोका।

हमने कभी सांप्रदायिक ताकतों को वो नहीं करने दिया, जो वे करना चाहती हैं। हां, हम इतना जरूर मानते हैं कि धर्म निरपेक्षता विसंगतियों को साथ लेकर चलने वाला सामाजिक ढांचा है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए दिल्ली में ‘पहले मोर्चे’ का गठन किया गया है। व्यवहारिक तौर पर जो माने, वो ठीक और जो न माने वो भी ठीक।
विज्ञापन


सपा से बातचीत बाकी

शरद यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनावी गठबंधन के बाबत सीपीआई और सीपीएम से बात हो चुकी है, लेकिन यहां सबसे बड़ी पार्टी सपा से बात होना अभी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुलायम पीएम, चुनाव करेगा तय
क्या पहले मोर्चे के पक्ष में लोकसभा चुनाव के नतीजे आने पर मुलायम सिंह यादव को बतौर प्रधानमंत्री स्वीकार करेंगे? इसका उन्होंने कोई सीधा जवाब नहीं दिया। कहा, मोर्चा अपना नेता चुनाव बाद तय करेगा। पीएम कैंडीडेट घोषित करने की तमाम पार्टियों में बीमारी हो गई है और यह बीमारी बढ़ती ही जा रही है।


पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह या देवगौड़ा को चुनाव बाद ही कमान सौंपी गई थी, पहले नहीं। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed