{"_id":"69ab45722e2d5868bd0f3474","slug":"shakti-metro-will-be-on-track-today-womens-contribution-will-be-seen-in-operation-sindoor-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1633271-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आज पटरी पर उतरेगी शक्ति मेट्रो, दिखेगा ऑपरेशन सिंदूर में महिलाओं का योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आज पटरी पर उतरेगी शक्ति मेट्रो, दिखेगा ऑपरेशन सिंदूर में महिलाओं का योगदान
विज्ञापन
लखनऊ। ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम देने वाली विंग कमांडर व्योमिका सिंह व कर्नल सोफिया कुरैशी, देश की आजादी की लड़ाई में भूमिका निभाने वाली झांसी की रानी लक्ष्मीबाई व बेगम हजरतमहल सहित 45 महिलाओं के शौर्य, पराक्रम व उपलब्धियों से मेट्रो यात्री रूबरू हो सकेंगे। यात्रियों के लिए शनिवार को स्पेशल शक्ति मेट्रो का उद्घाटन एमडी सुशील कुमार करेंगे।
शक्ति मेट्रो दोपहर दो बजे अमौसी एयरपोर्ट से रवाना की जाएगी। यूपी मेट्रो के प्रबंध निदेशक महिला दिवस के अवसर पर इस शक्ति मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे। इस अवसर पर महिला उपलब्धियों पर आधारित ‘एक्जीबिशन ऑन व्हील्स’ का उद्घाटन भी किया जाएगा। शक्ति मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन के अंदर समाज के उत्थान में योगदान देने वाली महिलाओं का जिक्र रहेगा।
जनसंपर्क विभाग ने बताया कि समाज में महिलाओं की उपलब्धियों और योगदान का सम्मान करने के उद्देश्य से शक्ति मेट्रो हफ्तेभर तक चलाई जाएगी। शक्ति मेट्रो को विशेष रूप से मेट्रो अधिकारियों ने तैयार किया है। इस मेट्रो ट्रेन में सवार होकर ‘एक्जीबिशन ऑन व्हील्स’ यात्रियों को खासा आकर्षित करेगी। प्रदर्शनी में भारत की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रमुख महिलाओं की प्रेरणादायक यात्राओं को प्रदर्शित किया जाएगा। यह प्रदर्शनी एक सप्ताह तक चलेगी और मेट्रो में सफर करने वाले यात्री इसे देख सकेंगे।
विज्ञापन
एमडी सुशील कुमार हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर ‘वॉल ऑफ ग्रैटिट्यूड’ का भी अनावरण करेंगे, जहां यात्रियों को उन महिलाओं के लिए संदेश लिखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा, जिन्होंने उनके जीवन को प्रभावित किया है। वह मां, बहन, पत्नी, दोस्त, सहकर्मी, शिक्षक आदि कोई भी हो सकता है। ‘शो योर टैलेंट’ पहल के तहत हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर एक संगीत कार्यक्रम भी होगा। यह सभी के लिए खुला कार्यक्रम होगा, जिसमें महिला यात्री अपने पसंदीदा गीत गा सकेंगी।