{"_id":"6774502fe00b9072490d757d","slug":"shaheed-express-bus-service-from-today-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1016923-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शहीद एक्सप्रेस बस सेवा आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शहीद एक्सप्रेस बस सेवा आज से
विज्ञापन
लखनऊ। शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह की याद में परिवहन निगम लखनऊ से उनके गांव बरडीहा तक शहीद एक्सप्रेस बस चलाएगा। साल 2025 के पहले दिन बुधवार से इसकी शुरू हो रही है।
परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह राजाजीपुरम के बुद्धेश्वर चौराहे पर स्थापित कैप्टन अंशुमान सिंह की मूर्ति स्थल से सुबह 9:30 बजे बस को हरी झंडी दिखाएंगे।
क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने बताया कि बस लखनऊ से बरडीहा वाया लार देवरिया के लिए चलेगी। बस सुबह 10:30 बजे आलमबाग बस स्टेशन से चलकर शाम 8:30 बजे बरडीहा पहुंचेगी। वहां से सुबह सात बजे रवाना होकर शाम 4:30 बजे आलमबाग बस स्टेशन पहुंचेगी। लखनऊ से बरडीहा तक की 406 किलोमीटर की दूरी का किराया 585 रुपये है। इससे पहले शहीद कैप्टन अंशुमान सिंह के परिवार ने परिवहन मंत्री से लखनऊ से उनके गांव तक बस चलाने की मांग की थी।