{"_id":"61ac441e8d0af574bb4edc5b","slug":"shafikurrahman-bark-says-bjp-will-not-come-to-power-this-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमने सामने : सपा सांसद बोले- भाजपा के पुराने साज इस बार नहीं बजेंगे, पंचायती राज मंत्री ने दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमने सामने : सपा सांसद बोले- भाजपा के पुराने साज इस बार नहीं बजेंगे, पंचायती राज मंत्री ने दिया जवाब
Sun, 05 Dec 2021 10:30 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Dec 2021 10:30 AM IST
सार
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का कहना है कि इस बार भाजपा के पुराने चुनावी हथकंडे काम नहीं आएंगे। राज्य में सपा की सरकार बनेगी। इस पर पलटवार करते हुए प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ने भाजपा की वापसी का कारण बताया है।
विज्ञापन
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क व पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क का कहना है कि यूपी विधानसभा चुनाव बदलाव का होगा। जनता के मुद्दों पर भाजपा ने कोई काम नहीं किया। केवल हिंदू-मुस्लिम का साज बजाया। पर, यह साज इस बार रंग नहीं जमाएगा। उन्होंने कहा कि जनता असलियत समझ चुकी है। कितनी हैरत की बात है कि तीन कृषि कानून तब वापस लिए गए, जब चुनाव सिर पर आ गया। जब भाजपा को लगा कि अब मामला बिगड़ गया है। हर वर्ग को परेशान किया। कारोबारी हों या मजदूर, सभी परेशान हैं। यही कारण है कि आज तमाम दल एकजुट हो भाजपा को हराने के लिए तैयार हैं। सबसे बड़ी अदालत अवाम की है। अवाम त्रस्त है, यह सभी जानते हैं।
विज्ञापन
कानून-व्यवस्था पर काम फिर से सत्ता में लौटाएगा
इस पर पलटवार करते हुए प्रदेश के पंचायती राज मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि निश्चित रूप से चुनाव में मुद्दे अहम काम करते हैं। प्रदेश में सबसे बड़ा मुद्दा कानून-व्यवस्था का था। आज स्थिति क्या है, सबको पता है। यूपी सरकार ने इस मुद्दे पर इस कदर मजबूती से काम किया कि जनता बेहद सुकून में है।
विज्ञापन
कोरोना महामारी में जिस तरह से यूपी सरकार ने बेहतर प्रबंधन किया, वह भी जनता जानती है। तीन कृषि कानूनों पर चल रहे आंदोलन की असलियत से किसान अच्छी तरह से वाकिफ हैं। कानून वापस होने के बावजूद आंदोलन खत्म न होना कुछ और ही इशारा करता है। हमने समय से चीनी मिल चालू कराए हैं और गन्ने का 90 प्रतिशत बकाया भुगतान हो चुका है। ऐसे कई कारण हैं जो फिर से भाजपा को वापस सरकार में लाएंगे।
विज्ञापन