{"_id":"5c2f45debdec2256d34bd38d","slug":"sgpgi-employees-called-off-their-strike","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीपीजीआई के कर्मचारियों ने स्थगित की हड़ताल, निदेशक ने दिलाया मांगे मानने का भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीपीजीआई के कर्मचारियों ने स्थगित की हड़ताल, निदेशक ने दिलाया मांगे मानने का भरोसा
Fri, 04 Jan 2019 05:09 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 04 Jan 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई के कर्मचारियों ने शुक्रवार दोपहर को हड़ताल स्थगित कर दी। निदेशक प्रो. राकेश कपूर ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगें पूरी कराई जाएंगी। इस संबंध में प्रशासन से बात चल रही है।
विज्ञापन
दरअसल, पीजीआई प्रशासन से बृहस्पतिवार को वार्ता विफल होने के बाद कर्मचारियों ने 4 से 6 जनवरी को आंशिक और 7 जनवरी से पूर्ण कार्य बहिष्कार का एलान किया था जिसके कारण शुक्रवार सुबह से दोपहर तक कर्मचारी हड़ताल पर थे।
विज्ञापन
संजय गांधी पीजीआई कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को चार बजे निदेशक प्रो. राकेश कपूर के साथ वार्ता हुई। इसमें निदेशक के सामने सातवें वेतनमान के साथ एरियर का भुगतान, संस्थान की नियमावली में संशोधन की मांग की गई, लेकिन उन्होंने इस पर कोई आश्वासन नहीं दिया। इसके बाद महासंघ ने पूर्व में दी गई कार्य बहिष्कार की नोटिस के अनुसार हड़ताल का निर्णय किया है।
विज्ञापन
हालांकि, शुक्रवार को निदेशक ने कहा कि इस मसले पर प्रशासन से बात की जा रही है और कर्मचारियों की मांगों का निस्तारण करवाया जाएगा।