फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sexually exploited under the pretext of marriage; pressured to convert.

Lucknow News: शादी का झांसा देकर किया यौन शोषण, धर्मांतरण का बनाया दबाव

Wed, 12 Aug 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Sexually exploited under the pretext of marriage; pressured to convert.
लखनऊ। ठाकुरगंज इलाके में एक निजी अस्पताल का संचालन करने वाली महिला ने न्यू हैदरगंज निवासी नौशाद अली पर यौन शोषण और धर्मांतरण का दबाव डालने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि दिसंबर 2024 में नौशाद अपनी पत्नी की डिलीवरी कराने अस्पताल आया था। यहां उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी। आरोपी का महिला के घर भी आना-जाना था। जून 2025 में आरोपी को महिला को कैंसर होने की जानकारी हुई। आरोप है कि महिला का मुंबई में इलाज के दौरान रुपयों को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद नौशाद ने बातचीत कम कर दी। महिला ने शादी के लिए कहा तो आरोपी ने धर्म बदलने का दबाव डाला। आरोप है कि आरोपी महिला की शादीशुदा बेटी से भी संपर्क में रहा और उसे दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर अपने साथ रखा और उसका शोषण किया।
विज्ञापन

बेटी को मस्जिदों में लेकर जाता था आरोपी
महिला का आरोप है कि नौशाद उनकी बड़ी बेटी को दूसरे जिलों की मस्जिदों और दरगाहों में लेकर जाता था। इस दौरान वह मौलवियों से बेटी की मुलाकात कराता था। कई बार बेटी का ब्रेनवॉश किया गया ताकि वह धर्म बदल ले। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी से भी अश्लीलता की। आरोपी ने 25 जनवरी को बैग लेने के बहाने नाबालिग बेटी को दूसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के आधार पर यौन शोषण, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और धर्मांतरण का दबाव डालने की एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed