{"_id":"68a7860a382c0b6dd90e430e","slug":"sexual-abuse-for-three-years-on-the-pretext-of-marriage-lucknow-news-c-13-knp1002-1347591-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शादी का झांसा देकर तीन साल तक यौन शोषण
Fri, 22 Aug 2025 02:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा इलाके की युवती ने राजाजीपुरम निवासी ऋतिक गुलाटी पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। गर्भवती होने पर दो बार उसका गर्भपात करा दिया गया। शादी का दबाव बनाने पर ऋतिक के परिजनों ने सगाई की और फिर शादी से मुकर गए। पुलिस से शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने ऋतिक, उसके पिता विकास गुलाटी, मां रेखा गुलाटी और चाचा पंकज गुलाटी के खिलाफ गुडंबा थाने में केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 30 वर्षीय युवती का राजाजीपुरम के रहने वाले ऋतिक गुलाटी (25) से पिछले तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवती के मुताबिक उसके प्रेम संबंध के बारे में ऋतिक के घरवालों को भी जानकारी थी। शादी का झांसा देकर ऋतिक पिछले तीन साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। इस दौरान वह दो बार गर्भवती हुई। ऋतिक के परिजनों ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर उसका गर्भपात करा दिया। होश आने पर आरोपियों ने शादी का भरोसा दिया।
पीड़िता के मुताबिक शादी का दबाव बनाने पर 26 जनवरी 2025 को इंदिरानगर के एक रेस्टोरेंट में सगाई कर दी गई। 30 नवंबर 2025 को विवाह की तारीख तय हुई। 17 अगस्त को ऋतिक अपने पिता, मां और चाचा के साथ घर आया और शादी से इन्कार कर दिया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया जाएगा और उस आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।