फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sex racket leader murdered in lucknow

आलीशान घर में सेक्स रैकेट, अलग-अलग रेट में मिलती थी कॉलगर्ल!

Thu, 04 Jun 2015 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Jun 2015 04:12 PM IST
विज्ञापन
sex racket leader murdered in lucknow

मड़ियांव के खदरी वसंत विहार में बदमाशों ने सोमवार रात मां-बेटी को घर में घुसकर गोलियों से उड़ा दिया। मारी गई सायरा का नाम सेक्स रैकेट में आ चुका था और वह दो बार जेल भी जा चुकी थी।

विज्ञापन


आलीशान मकान में बेटी समेत गोलियों से भूनी गई सेक्स रैकेट संचालिका सायरा बानो के कातिलों तक पहुंचने के लिए पुलिस दो साल पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है।

उसके साथ जेल भेजे गए ग्राहकों के साथ सेक्स रैकेट से जुड़े लोगों की छानबीन भी शुरू की गई है। इस बीच सायरा बानो की बेटी सना ने पुरानी किराएदार मुस्कान, उसके पति व बहन सूफिया पर संदेह जताया।
विज्ञापन


सायरा बानो व उसकी बेटी सोनी की हत्या की पड़ताल में जुटी पुलिस ने 20 अक्तूबर 13 को पकड़े गए आंध्रप्रदेश के गुन्नौर निवासी ट्रक चालक श्रीकांत उर्फ गुड्डू पाती, बसंत विहार निवासी दिनेश तिवारी, अमित श्रीवास्तव, अलीगंज निवासी अनिल वर्मा, कैसरबाग के लालबाग निवासी सलमान उर्फ सुलेमान, बाजार खाला के बिल्लौचपुरा निवासी मो. हाशिम, हैदरगंज निवासी मो. शाकिर व सीतापुर के प्रेमनगर निवासी मो. असलम उर्फ मो. तारिक का ब्योरा लेकर तहकीकात शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ पकड़ी गई सात काल गर्ल में से पांच युवतियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इलाके में सायरा बानो की रंजिश व देह व्यापार में प्रतिस्पर्धा को ध्यान में रखकर एक टीम लगाई गई है।

सात कॉल गर्ल के साथ म‌िले थे आठ ग्राहक

sex racket leader murdered in lucknow

मालूम हो कि एनजीओ द एलाइंस की प्रोजेक्ट क्वार्डिनेटर विनीता ग्रेवाल की सूचना पर तत्कालीन सीओ अलीगंज अखिलेश नारायण सिंह ने सर्विलांस सेल की टीम लेकर छापा मारा था।

होटलनुमा बने मकान के विभिन्न कमरों से सायरा बानो व सात कॉल गर्ल के साथ आठ ग्राहक गिरफ्तार किए गए थे।

सायरा का पति लालबहादुर मिश्रा फरार हो गया था। सेक्स रैकेट संचालिका ने छह सौ से पांच हजार में देह व्यापार कराने की बात कुबूली थी।

पुलिस की रिपोर्ट पर तत्कालीन एसीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत सायरा बानो का आलीशान मकान एक साल के लिए सीज करने के आदेश दिए थे।

इस पर उद्धार अधिकारी रमाशंकर श्रीवास्तव ने 20 फरवरी 14 को मकान पर सरकारी ताला लगाकर सीज किया था।

सायरा व लालबहादुर ने होटलनुमा बने मकान के कमरों में ऐशोआराम की हर व्यवस्था कर रखी थी। सात कमरों पर ताला लगा हुआ है जबकि दालान आदि का इलाका खुला हुआ है उसी में वह आती थी।

कमरे में मिला एक खोखा, दो कारतूस

sex racket leader murdered in lucknow

देर रात कमरे की छानबीन में पुलिस को एक खोखा व दो कारतूस मिले हैं। कमरे में दो मोबाइल फोन और एक सोने की अंगूठी भी मिली है।
 
मोबाइल व अंगूठी सायरा बानो के बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि खोखे व जिंदा कारतूस .32 बोर के लग रहे हैं। हालांकि, सायरा बानो और सोनी के शरीर पर कुल तीन घाव नजर आ रहे हैं।
 
घनी बस्ती में तीन गोलियां चलीं और किसी ने आवाज नहीं सुनी, पुलिस इस पर आश्चर्य जता रही है। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि सायरा बानो और सोनी की मौत के अलावा एक युवक घायल भी है।

यह युवक कौन है? इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी देने को तैयार नहीं है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अगर युवक घायल है तो डबल मर्डर में घर-परिवार या जान-पहचान वालों के शामिल होने की आशंका है।

आठ बजे पड़ोसी से बात करते देखी गई थी सायरा

sex racket leader murdered in lucknow

सायरा को करीब आठ बजे मुहल्ले के लोगों ने किसी पड़ोसी से बात करते देखा था। मुहल्ले के लोगों ने बताया कि वह मकान के पीछे की तरफ खड़ी थी।

यह समय शिवम के ठंडा पानी लेने के लिए घर आने से चंद मिनट पहले का माना जा रहा है। मुहल्ले के लोगों के मुताबिक जैसे ही सायरा बानो पड़ोसी से बातचीत करके भीतर गई होगी, उसकी व बेटी की हत्या कर दी गई होगी।

इसके ठीक बाद शिवम वहां आ गया। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सायरा किससे और क्या बात कर रही थी।

सायरा की चेन और झुमका गायब

sex racket leader murdered in lucknow

लाल बहादुर मिश्रा का कहना है कि सायरा की हत्या लूटपाट के दौरान हुई है। उन्होंने कहा कि सायरा के गले में पड़ी सोने की जंजीर और कान के झुमके गायब हैं।

लुटेरे अन्य सामान भी ले गए होंगे। उन्होंने कहा कि घर जाकर छानबीन करने पर इसकी जानकारी मिलेगी कि बदमाश क्या-क्या लूट ले गए हैं।

साजिद ने बताया कि रात करीब नौ बजे ही माडर्न कंट्रोल रूम को हत्या की सूचना दी गई थी लेकिन पुलिस एक घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। पुलिस का इंतजार करने के बजाए परिवारीजन सायरा और सोनी को खुद ही ट्रॉमा सेंटर ले गए।

यहां भी पुलिस नहीं आई। रात करीब 11 बजे डीआईजी के निर्देश पर एएसपी ट्रांसगोमती मनीराम यादव व मड़ियांव इंस्पेक्टर घटनास्थल और चौक इंस्पेक्टर आईपी सिंह ट्रॉमा सेंटर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed