{"_id":"60a8150d8ebc3efbd14768bb","slug":"sex-racket-caught-in-lucknow-seven-arrested-gw-reporters-news-lko579026148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनहट की ऋषि उद्यान कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनहट की ऋषि उद्यान कॉलोनी में चल रहा था सेक्स रैकेट, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
चिनहट थानाक्षेत्र में पुलिस ने सैक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से पांच युवतियों और दो युवकों को पकड़ा। सभी युवतियां असम की रहने वाली हैं।
सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, गिरोह का सरगना बस्ती निवासी समीर फरार है। समीर पर चोरी व लूट जैसे करीब 35 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने लखनऊ में संभावित उसके नौ ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
एसीपी विभूतिखंड प्रवीण मलिक के मुताबिक, बीबीडी स्थित ऋषि उद्यान कॉलोनी में सेक्स रैकेट चलने की सूचना स्थानीय लोगों से मिली।
बृहस्पतिवार रात को छापा डाला गया तो मौके से पांच युवतियां और दो युवक मिले। मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी मिले।
आरोपियों में विवेक सिंह गोंडा के गुलाबगंज मघई पुर और आश मोहम्मद रायबरेली के गोरा रूपई लालू मऊ का रहने वाला है। रैकेट पिछले एक साल से चल रहा था। दोनों युवक इन युवतियों से देह व्यापार करवाते थे। पुलिस ने मौके से दो कारें भी बरामद की हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया के जरिए भेजते थे फोटो व वीडियो
एसीपी के मुताबिक, आरोपी युवक इन युवतियों की फोटो व वीडियो सोशल मीडिया के जरिए ग्राहकों को भेजते थे। पांच हजार से 30 हजार तक में रेट तय होने के बाद युवतियों को होटल या ग्राहक के बताए स्थान पर ले जाते थे। पूछताछ में विवेक ने कुबूला कि शादी टूटने के बाद युवतियां चार साल से यहां रह रही हैं।
किराए के मकान में चल रहा था रैकेट
प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, कॉलोनी में 15 हजार रुपये किराए के मकान में रैकेट चल रहा था। आरोपियों को मकान मालिक का नाम नहीं मालूम है। इससे पहले गिरोह जानकीपुरम में सक्रिय था। मकान मालिक को संदेह होने पर आरोपी चिनहट चले आए थे।
मड़ियांव की महिला के जरिए आई थीं लखनऊ
पूछताछ में युवतियों ने कुबूला कि वे मड़ियांव में रैकेट चलाने वाली शायरा बानों के जरिए लखनऊ पहुंची थीं। इस बीच उसकी हत्या हो गई तो शायरा और सरगना समीर की करीबी मंशा नाम की महिला ने उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। समीर और विवेक चोरी की कई वारदातें कर चुके हैं। हाल ही में विभूतिखंड इलाके में आठ मई को हुई चोरी में भी विवेक व समीर का हाथ था।