{"_id":"6769c81e089dad2914039354","slug":"sewer-overflowed-in-20-houses-of-bhartendu-harishchandra-ward-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1007079-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड के 20 घरों में उफनाया सीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड के 20 घरों में उफनाया सीवर
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र के भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड की गलियों में सीवर चोक होने से करीब 20 घरों में गंदगी भर गई। इससे कई घरों में खाना भी नहीं बना। शिकायत के बाद सुनवाई न होने से लोगों में आक्रोश है। पार्षद ने इस मामले को लेकर निजी कंपनी शुएज इंडिया के खिलाफ धरना देने की चेतावनी दी है।
क्षेत्रीय भाजपा पार्षद मान सिंह यादव का कहना है कि वार्ड में सीतापुर रोड योजना के सेक्टर की कई गलियों में सीवर चोक है। कुछ घरों में शौचालय भी चोक हो गए हैं। गलियों में सीवर भरने से सैकड़ों लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। स्थानीय निवासी ऋषभ कुमार ने बताया कि घर के अंदर सीवर भर गया है। शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हुई है। पूरे घर में बदबू भरी है। इससे खाना नहीं बना है और भूखे ही सोना पड़ा।
विज्ञापन
निजी कंपनी पर लापरवाही का आरोप
पार्षद ने आरोप लगाया कि सीवर सफाई का काम करने वाली निजी कंपनी शुएज इंडिया के जोनल अधिकारी को सीवर समस्या के बारे में बताया गया कि तो उन्होंने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। कहा वह दो-तीन कर्मचारी ही लगा पाएंगे, जबकि समस्या दूर करने के लिए सीवर लाइन की सफाई ठीक से कराने की जरूरत है।
विज्ञापन