{"_id":"5ebe079d8ebc3e90784e52fb","slug":"several-important-decisions-in-the-meeting-of-the-committee-formed-under-the-chairmanship-of-the-minister-of-industrial-development-and-msme","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चीन से पलायन करने वाली कंपनियों को यूपी लाने की मुहिम में जुटी सरकार, बैठक में कई अहम निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीन से पलायन करने वाली कंपनियों को यूपी लाने की मुहिम में जुटी सरकार, बैठक में कई अहम निर्णय
Fri, 15 May 2020 08:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 15 May 2020 08:38 AM IST
विज्ञापन
बैठक में कई अहम निर्णय
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश तथा निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है।
यह समिति निवेश के लिए विभिन्न देशों की कंपनियों से बात कर प्रदेश में उद्योग स्थापित करने की संभावनाएं तलाशेगी। खादी ग्रामोद्योग भवन में बृहस्पतिवार को हुई समिति की बैठक में चीन से पलायन करने वाली कंपनियों का रुख यूपी की ओर मोड़ने की रणनीति पर चर्चा की गई।
दरअसल, कोविड-19 की वैश्विक महामारी के चलते तमाम जानी-मानी कंपनियां चीन से पलायन कर रही हैं। इस बैठक में ऐसी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने की पहल को आगे बढ़ाने तथा निवेश प्रोत्साहन विभाग के ढांचे को मजबूत बनाने पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
बैठक में यूरोपियन यूनियन से जुड़े देशों के निवेशकों की सुविधा के लिए भी प्रमुख सचिव खादी एवं ग्रामोद्योग नवनीत सहगल की देखरेख में हेल्प डेस्क बनाई जाएगी।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर अमेरिकी निवेशकों के लिए औद्योगिक विकास आयुक्त आलोक टंडन, कोरियन कंपनियों की सहायता के लिए प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास आलोक कुमार तथा जापानी उद्यमियों की सहूलियत के लिए प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल की देखरेख में हेल्प डेस्क बनाई गई है।
वेबसाइट तैयार करने और इसमें लैंड बैंक की पूरी जानकारी देने की सहमति बनी। इसी तरह मानव संसाधन और स्किल लेबर का डाटाबेस तैयार कराने का निर्णय किया गया। प्रदेश सरकार की ओर से निवेशकों को दी जाने वाली सुविधाओं से संबंधित जानकारी देने के लिए ब्रोशर भी बनाने की बात कही गई। समिति की हर 15 दिन पर बैठक होगी।