फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Several five IAS officers transferred in UP, new Divisional Commissioners in Meerut and Bareilly

IAS Transfer : यूपी में छह आईएएस का तबादला, सेल्वा मेरठ व सारिका बरेली की कमिश्नर, दो को अतिरिक्त कार्यभार

Fri, 30 Sep 2022 07:26 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 30 Sep 2022 07:26 PM IST
सार

नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सचिव अनामिका सिंह को आईसीडीएस निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

विज्ञापन
Several five IAS officers transferred in UP, new Divisional Commissioners in Meerut and Bareilly
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

यूपी सरकार ने शुक्रवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का तबादला कर दिया जबकि दो को अतिरिक्त प्रभार दिया है। मेरठ के मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह को केंद्रीय प्रतिनियुऋित के लिए कार्यमुऋत कर दिया गया है। उनकी तैनाती दिल्ली के उप राज्यपाल के सचिव के पद पर हुई है।

विज्ञापन


बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक सारिका मोहन को बरेली का मंडलायुक्त बनाया है। बरेली की मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी को मेरठ का मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के सीईओ का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की सचिव अनामिका सिंह को आईसीडीएस निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।
विज्ञापन


चित्रकूट की संयुक्त मजिस्ट्रेट पूजा यादव को मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली, मुरादाबाद के सीडीओ आनंद वर्धन को नोएडा अथारिटी में एसीईओ, रायबरेली के सीडीओ प्रभाष कुमार को एसीईओ ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी और ग्रेटर नोएडा के एसीईओ प्रवीण मिश्रा को नमामि गंगे में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed